Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु 24 घंटे में कितनी देर सोता है?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 20
नवजात शिशु 24 घंटे में कितनी देर सोता है?
मां बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है शिशु के साथ रातभर जागना। कई माओं के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर कब उनका बच्‍चा रातभर सोना शुरू करेगा।
मां बनने के बाद महिलाओं को जो चीज सबसे ज्‍यादा परेशान करती है, वो है शिशु का रातभर जागना। शिशु के साथ मां को भी जागना पड़ता है जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इस वजह से अक्‍सर मांओं के मन में ये सवाल आता है कि आखिर उनका शिशु कब पूरी रात सोना शुरू करेगा।जन्‍म के बाद लगभग 6 महीने तक शिशु के सोने का पैटर्न अलग हो सकता है। हो सकता है कि उनका स्‍लीपिंग पैटर्न हर हफ्ते बदलता रहे। कभी वो दिन भर में कुल 17 घंटे सो सकते हैं जिसमें से वो बस एक से दो घंटे की नींद लेकर बीच-बीच में जागते रहते हैं।शिशु की उम्र के अनुसार नींद

नवजात शिशु दिनभर में 19 घंटे सो सकता है। हालांकि, नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन के अनुसार 14 से 17 घंटे की नींद बच्‍चा लेता है।

इस दौरान बच्‍चा दो या तीन से चार घंटे के बीच में दूध पीने के लिए जागता और दूध पीकर दोबारा सो जाता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp