Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु का वजन कौन से महीने में बढ़ता है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 22
नवजात शिशु का वजन कौन से महीने में बढ़ता है?
नवजात शिशु का औसतन वजन को लेकर क्या उम्मीद करें (What to expect about the average weight of a newborn) जन्म के बाद के पहले 6 महीनों में बच्चे सबसे तेजी से बढ़ते हैं और उनका वजन भी बढ़ता है। हालांकि यह अलग-अलग हो सकता है, पहले 4-6 महीनों में शिशुओं का वजन प्रति सप्ताह लगभग 113-200 ग्राम के लगभग बढ़ जाता है।

नवजात शिशु का औसतन वजन कितना होना चाहिए? या बढ़ते महीनों के अनुसार बच्चे का वजन कितना होना चाहिए? यह सवाल अधिकतर पेरेंट्स के मन में होता है। बच्चे का वजन सही होना बहुत जरूरी है, लेकिन औसतन वजन किसे कहते हैं? यह भी एक बड़ा सवाल है। हम आपको बता दें कि औसतन वजन, बच्चे की उम्र और लिंग के अनुसार तय किया जाता है। लेकिन बच्चे का वजन कम होने का यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि आपके बच्चे का शरीरिक विकास ठीक नहीं। वजन को सीधे तौर पर खराब शारीरिक विकास से नहीं जोड़ सकते हैं। जानिए यहां नवजात शिशु का औसतन वजन (Average Newborn Baby Weight) और बढ़ते उम्र के अनसार वेट चार्ट के बारे में।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp