Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु के बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

Language: Hindi | Published: 19 Oct 2022 | Views: 34
नवजात शिशु के बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
शिशु के घने, काले और मजबूत बालों के लिए, इन तेलों पर कर सकते हैं भरोसा

बालों की ग्रोथ के लिए किसी अच्‍छे तेल से मालिश करना बहुत जरूरी है और अगर मालिश बचपन से ही की जाए तो बाल लंबे समय तक काले, घने और मजबूत रहते हैं।

शिशु के घने, काले और मजबूत बालों के लिए, इन तेलों पर कर सकते हैं भरोसा
यदि कम उम्र से ही बच्‍चों के बालों की देखभाल की जाए और किसी अच्‍छे तेल से मालिश हो, तो बड़े होकर बच्‍चों के बाल घने, काले और मजबूत बनते हैं। बालों के लिए तेल मालिश बहुत अहम मानी जाती है क्‍योंकि इससे बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण मिलता है।
शिशु के सिर की मालिश के लिए कई तरह के तेल आते हैं जिन्‍हें आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं। यहां हम आपको बच्‍चों के बालों को मजबूत और हेल्‍दी बनाने के लिए कुछ फायदेमंद तेलों के नाम बता रहे हैं।

​नारियल तेल
बेबी केयर की बात हो और नारियल तेल का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बालों की देखभाल में सदियों से नारियल तेल का उपयोग किया जा रहा है और शिशु की सिर की मालिश के लिए भी इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

नारियल तेल में कोई केमिकल नहीं होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट, कई तरह के विटामिन और पोषक तत्‍व होते हैं। नारियल तेल में मौजूद तत्‍व बाल झड़ने और गंजेपन से भी बचाते हैं।
​अरंडी का तेल
बालों की ग्रोथ के लिए अरंडी का तेल बेहतर होता है और यह स्‍कैल्‍प को इंफेक्‍शन से भी बचाता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड होता है।
​जोजोबा ऑयल
बालों को झड़ने से रोकने और उन्‍हें मजबूती देने के लिए जोजोबा ऑयल बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों की नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है और डैंड्रफ भी नहीं होता है। ये बहुत हल्‍का होता है।
​तिल का तेल
बालों की ग्रोथ के लिए कई आयुर्वेदिक दवाओं और मिश्रणों में तिल का तेल डाला जाता है। यह फंगल और स्‍कैल्‍प इंफेक्‍शन का इलाज करता है। तिल के तेल की मालिश से बच्‍चों को डैंड्रफ की शिकायत नहीं होती है।

​सरसों का तेल
शिशु के सिर और शरीर की मालिश के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। सरसों के तेल में ओलिएक और लिनोलिक एसिड होता है जो स्‍कैल्‍प पर ब्‍लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp