Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु को कफ जम जाए तो क्या करें?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 22
नवजात शिशु को कफ जम जाए तो क्या करें?
सर्दी का मौसम है और इस मौसम में तो बड़ों काे ही सर्दी-जुकाम पकड़ लेता है तो फिर बच्‍चों की क्‍या कहें। चूंकि, बच्‍चों की इम्‍यूनिटी बहुत कमजोर होती है इसलिए उन्‍हें जल्‍दी-जल्‍दी सर्दी-जुकाम पकड़ सकता है।
अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है और चूंकि, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए उन्‍हें आसानी से सर्दी-जुकाम पकड़ लेता है। नवजात शिशुओं या 0 से 6 महीने के शिशुओं की इम्‍यूनिटी तो विकसित तक नहीं हुई होती है इसलिए इन्‍हें बहुत जल्‍दी सर्दी-जुकाम हो जाता है।इतने छोटे बच्‍चों को दवाई नहीं दी जा सकती है इसलिए कुछ सुरक्षित घरेलू नुस्‍खों से शिशु को जुकाम, सर्दी और बहती नाक की समस्‍या से छुटकारा दिला सकते हैं। लेकिन उससे पहले 0 से 6 माह के शिशु में जुकाम के कारण जान लेते हैं।
​शिशु में जुकाम के कारण
यदि सर्दी-जुकाम या खांसी से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति छोटे बच्‍चे के पास छींकता, खांसता या बात करता है तो उससे बच्‍चे को भी इंफेक्‍शन हो सकता है। जुकाम से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति शिशु को छूता है तो इससे भी बच्‍चे को वायरस पकड़ सकता है। संक्रमित व्‍यक्‍ति के शिशु के आंख, नाक या मुंह को छूने पर बच्‍चे को भी इंफेक्‍शन हो सकता है।

कुछ वायरस जमीन, पर्दों, खिलौनों या चीजों पर दो या इससे ज्‍यादा घंटे तक रहते हैं। इन्‍हें छूने पर भी बच्‍चा वायरस के संपर्क में आ सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp