Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु को कौन सा तेल लगाना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 19 Oct 2022 | Views: 20
नवजात शिशु को कौन सा तेल लगाना चाहिए?
इन 5 तेलों से करें बच्चों की मालिश, हड्डियां हो जाएंगी मजबूत

बच्चों की सेहत को लेकर मां हमेशा ही चिंता में होती हैं। वह सोचती रहती हैं कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए या कैसे उनकी मालिश करनी चाहिए। आइए जानते हैं किस तेल की मालिश करने से आपके बच्चे की त्वचा उसकी मुस्कान की तरह खिल जाएगी।

तिल का तेल
अपने बच्चे की तिल का तेल से मसाज करें। इस तेल से शरीर में गर्माहट आती है, इसलिए कोशिश करें कि तिल के तेल की मालिश सिर्फ सर्दियों में करें। यह तेल मसाज करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है जिससे शरीर में ताकत आती है। यह बच्चे के ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है। कहा जाता है कि इससे बच्चे का दिमाग काफी तेज हो जाता है और उसी सोचने की शक्ति भी बढ़ जाती है।
आलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है ऑलिव ऑयल बच्चों के बाल बढ़ाने के काम आता है। इस तेल से बच्चे के सिर की मालिश करें और आधे घंटे बाद उसे नहलाएं।
सरसों का तेल
सरसों के तेल के कई फायदे होते हैं। तेल बॉडी को गर्म, बोन्स को मजबूती और सर्दी जुखाम से राहत देता है। ये तेल छोटे बच्चों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इस तेल को बच्चे की स्किन इंफेक्शन से बचाने में भी मदद मिलती है।
नारियल तेल
ये तेल बच्चों का इंफेक्शन रोकने में मदद करता है। इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक जैसे गुण होते हैं। इससे आपके बच्चे की कोमल त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp