Google AdSense Header Slot

नवजात शिशु बार बार पॉटी करे तो क्या करें?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 15
नवजात शिशु बार बार पॉटी करे तो क्या करें?
कुछ शिशु हर बार दूध पीने के बाद मल कर देते हैं और वहीं कुछ शिशु दो से तीन दिन में मलत्याग करते हैं। दूध पीने के बाद हर बार मलत्याग करना वास्तव में इस बात का अच्छा संकेत है कि आपका शिशु पर्याप्त दूध पी रहा है। जब आपके शिशु का पेट भर जाता है, तो दूध उसके पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है।
नवजात शिशु को बड़े बच्‍चों की तुलना में डायपर की ज्‍यादा जरूरत होती है। एक महीने से छोटे शिशु को एक दिन में कम से कम 6 से 10 डायपर की जरूरत होती है। इस उम्र में बच्‍चे लगभग तीन से चार बार पॉटी और लगभग हर घंटे में पेशाब करते हैं, इसलिए शुरुआती महीने में आपको डायपर की बहुत जरूरत पड़ती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp