हमारी नसो में दो तरह की खून का बहाव होता है : पहला ऑक्सीजन युक्त खून जो चमकीला लाल रंग का होता है। दूसरा ऑक्सीजन रहित खून जिसमे से कोशिकाओं द्वारा खून से ऑक्सीजन ले लिया गया है, यानि ऑक्सीजन रहित खून जो गहरा लाल रंग का होता है। चमड़ी के ऊपर वाली जो नसे होती है उनमे ऑक्सीजन रहित गहरा लाल खून बहता है।
खून की नसें (धमनी और शिरा) त्वचा में काफी गहराई में स्थित होती हैं साथ ही इनकी दीवार भी थोड़ी मोटी होती है. इन नसों की दीवार और त्वचा पारदर्शी तो नहीं होती है लेकिन पारभासी होती है इसीलिए इनके अंदर उपस्थित खून की हलकी सी झलक दिखाई पड़ती है. गहराई से दिखने के कारण ही यह नसें लाल न दिख कर नीली या हरी सी दिखाई पड़ती हैं.
नसें हरी क्यों दिखाई देता है-
गहरे रंग की त्वचा के नीचे, नसें अक्सर हरी दिखाई देती हैं. जबकि हल्के रंग की त्वचा के नीचे नसें नीले या जामुनी दिखती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रकाश की हरी और नीली वेवलेंथ, लाल वेवलेंथ से छोटी होती हैं. नीली रोशनी की तुलना में, लाल रोशनी इंसान के टिश्यू को भेदने में बेहतर है.
"हरी" या "नीली" नसों का भ्रम इसलिए होता है क्योंकि आप उन्हें त्वचा और ऊतक की परतों के माध्यम से देख रहे हैं, जो उच्च आवृत्ति तरंगों को आपकी आंखों तक पहुंचने की अनुमति देते हुए अधिक लाल आवृत्तियों को अवशोषित करते हैं ।
नस हरा क्यों दिखाई देता है?