नाभि के ऊपर पेट में दर्द क्यों होता है?pregnancytips.in

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 10:21

Pain in Navel : नाभि के ऊपर पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं. इन कारणों में गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, अपच, गॉलब्लैडर की पथरी, पेट में इंफेक्शन जैसी परेशानियां भी शामिल हैं. वहीं, अगर आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं तो इसकी वजह से भी नाभि के ऊपर दर्द की परेशानी हो सकती है.

Causes Upper Stomach Pain:-

बहुत से लोगों को पेट में ऊपरी हिस्से में दर्द होता है और उन्हें पता नहीं चलता की पेट में दर्द क्यों होता है तो इसके क्या कारण है --

१. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज -
इसमें पेट से छाती में ऊपर की तरफ जाते हुए गैस या भारीपन महसूस होता हैं। जिसकी वजह से पेट के ऊपरी भाग में दर्द होता है।

२. अपच -
इसमें पेट और मुंह या गले में जलन होती है। इस तरह का महसूस होता है की दर्द छाती से हो रहा है।

३. खाली पेट रहना -
ज्यादा समय तक खाली पेट रहने से भी पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।

४. गोल ब्लैडर में पथरी होना -
खाते समय पित्ताशय की थैली सिकुड़ जाती है और छोटी आंत में पित्त को खाली कर देती है। लेकिन पित्त के ज्यादा बनने पर यह पथरी के रूप में परिवर्तित हो जाती है जिससे पेट में दर्द होना बने रहता है।

५. पेट के वायरस -
गैस्ट्रोएंटेराइटिस जो की पेट का वायरस है यह भी पेट दर्द का कारण होता है।

६. पथरी -
एपेंडिसाइटिस के शुरुआती चरणों में पेट बटन के आसपास दर्द होता है जो ऊपरी पेट तक फैल सकता है।

७. नाभि खिसकने पर -
नाभि का असंतुलन पेट दर्द का कारण बनता है। इसलिए नाभि खिसकने पर भी पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है।

८. आंतड़ियों की रूकावट -
आंत्र रुकावट आंतों को अवरुद्ध करती है इससे तेज दर्द, भोजन को पचाने और अवशोषित करने में कठिनाई, कब्ज हो सकती है।

९. फूड प्वाइजनिंग -
दूषित भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग होता है। इसमें पेट के ऊपर की तरफ दर्द होता है।

१०. मांसपेशियों में दर्द -
बहुत सी मांसपेशियां पेट के ऊपर तक फैली हुई हैं। मांसपेशियों की चोट या ऐंठन ऊपरी पेट में दर्द पैदा कर सकता है।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info