जन्म के समय बेबी बर्थ पुजिशन बहुत मायने रखती है। बेबी बर्थ पुजिशन अपने आप तय होती है। कई बार बेबी बर्थ पुजिशन सही न होने पर डॉक्टर इसे सही करने का प्रयास करते हैं। नॉर्मल डिलिवरी के लिए बर्थ पुजिशन का सही होना बहुत जरूरी है। बच्चे का पुजिशन पेट में चेंज होता रहता है। ये बात मायने रखती है कि लेबर के दौरान बच्चे का पुजिशन क्या है। बच्चा पेट में मूवमेंट करता रहता है। डिलिवरी के दौरान बच्चे का पुजिशन ही तय करता है कि डिलवरी आसानी से हो जाएगी या फिर सी-सेक्शन की सहायता लेनी पड़ सकती है।
बच्चे की बेस्ट पुजिशन:----
ऑक्सिपिटो-एंटीरियर पुजिशन-
बेस्ट बेबी बर्थ पुजिशन की बात की जाए तो लेबर के समय बच्चे का सिर नीचे और फेस बैक की ओर होना चाहिए। इस पुजिशन को ऑक्सिपिटो-एंटीरियर पुजिशन (occipito-anterior position) कहा जाता है। इससे बच्चा आसानी से पेल्विक से बाहर आ जाता है।
ऑक्सिपिटो-पोस्टीरियर बेबी बर्थ पुजिशन-
अगर आपके बच्चे का सिर नीचे की ओर है लेकिन फेसिंग टमी की ओर है यानी उसका पीछे का हिस्सा आपके पीछे की ओर है तो इसे ऑक्सिपिटो-पोस्टीरियर पुजिशन कहा जाएगा। इस पुजिशन में डिलिवरी के दौरान परेशानी हो सकती है।
ब्रीच बेबी बर्थ पुजिशन-
अगर बच्चे के पैर नीचे की ओर हैं तो इसे ब्रीच पुजिशन (Breech position) कहा जाएगा। ये पुजिशन भी डिलिवरी के दौरान समस्या खड़ी कर सकती है। ऐसे में डॉक्टर्स को सी-सेक्शन का सहारा लेना पड़ सकता है।
रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ऑक्सिपिटो-एंटीरियर पुजिशन के बेनिफिट होते हैं जैसे,
-ऐसे में सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलिवरी की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
-एंटीरियर पुजिशन के कारण लेबर पेन के दौरान बच्चा जल्दी बाहर आ जाता है।
-जल्दी बच्चा बाहर आने से डिलिवरी के दौरान कम दर्दसहना पड़ता है।
नॉर्मल डिलीवरी के लिए कौन सी बेबी पोजीशन बेस्ट है?