नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ाने वाले कारक
नीचे हम कुछ ऐसे कारकों के बारे में बता रहे हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं :
1 अगर गर्भवती महिला की पहले नॉर्मल डिलीवरी हुई हो।
2 अगर गर्भवती महिला को किसी तरह की शारीरिक बीमारी (जैसे- अस्थमा आदि) न हो।
3 अगर गर्भवती महिला और गर्भ में शिशु का वजन सामान्य हो।
4 अगर गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रस्त न हो।
5 अगर गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान शारीरिक रूप से सक्रिय रहे।
6 अगर गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य हो
नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या करें 9 महीने में?