Google AdSense Header Slot

नॉर्मल डिलीवरी के लिए बच्चेदानी का मुंह कितना खुला होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 11 Oct 2022 | Views: 20
नॉर्मल डिलीवरी के लिए बच्चेदानी का मुंह कितना खुला होना चाहिए?
नौवां महीना लगते ही बच्‍चे के आने का इंतजार रहता है। इस महीने के आखिरी दिनों में कुछ संकेत मिलते हैं जिससे पता चलता है कि बच्‍चे के बाहर आने के लिए बच्‍चेदानी का मुंह खुलने वाला है।
प्रेग्‍नेंसी का नौवां महीना कई उतार-चढ़ावों से भरा होता है। इस समय आपको बहुत सतर्क भी रहना होता है क्‍योंकि छोटी-सी लापरवाही भी कोई बड़ी कॉम्प्लिकेशन खड़ी कर सकती है। डॉक्‍टर चेकअप के दौरान पहले ही बता देते हैं कि आपकी ड्यू डेट कब की है और उसके आसपास कुछ खास संकेत और लक्षण मिलने पर ये एहसास हो जाता है कि आपकी डिलीवरी कितनी नजदीक है।
​बच्‍चेदानी का मुंह खुलना
वहीं डिलीवरी होने के बच्‍चेदानी का मुंह खुलना सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। बच्‍चेदानी का मुंह खुलने पर ही बच्‍चा इससे बाहर निकलता है। कई महिलाओं को पता नहीं चलता कि उनकी डिलीवरी पास आ गई है। हालांकि, अगर वो अपनी ड्यू डेट के आसपास कुछ लक्षणों को समझ लें, तो जान जाएंगी कि जल्‍दी ही उनकी बच्‍चेदानी का मुंह खुलने वाला है।

​कितना खुलता है बच्‍चेदानी का मुंह

प्रसव के आखिरी फेज में बच्‍चेदानी का मुंह 8 से 10 से.मी यानि 3 से 4 इंच खुल जाता है। इसी से बचचे का सिर बाहर निकलता है। इस स्‍टेज पर कॉन्‍ट्रैक्‍शन बहुत तेज उठता है और हर दो से तीन मिनट में दर्द उठता है। हर 60 सेकंड या इससे ज्‍यादा समय में कॉन्‍ट्रैक्‍शन उठ सकती है। इस समय आपको कंपकंपी या मतली हो सकती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp