नॉर्मल डिलीवरी के लक्षण और संकेत
डिलीवरी की डेट से कुछ हफ्ते पहले आपको बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, हर महिला में प्रेग्नेंसी के लक्षण और समस्याएं भी अलग होती हैं इसलिए डिलीवरी के लक्षण एवं संकेत भी भिन्न हो सकते हैं।
प्रसव से एक से चार हफ्ते पहले डिलीवरी के ऐसे संकेत मिल सकते हैं :
* शिशु के पेल्विक हिस्से में आ जाने की वजह से उसकी मूवमेंट में कमी आना।
* रिलैक्सिन हार्मोन पेल्विक हिस्से के जोड़ों और लिगामेंट को रिलैक्स और मुलायम कर देता है जिससे जोड़ ढीले महसूस होने लगते हैं।
* शिशु के सिर से मूत्राशय पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से बार-बार पेशाब आता है।
* ब्रैक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन, ये डिलीवरी से पहले प्रसव जैसा दर्द या संकुचन होता है।
* पीठ के निचले हिस्से के जोड़ों और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऐंठन और दर्द।
* गर्भाशय ग्रीवा का चौड़ा हो जाना, चेकअप के दौरान डॉक्टर इस बात को नोटिस करते हैं।
* पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन और दर्द जो कि पेट और टांगों तक भी पहुंच जाए।
नॉर्मल डिलीवरी में दर्द कहां होता है?