जब महिला गर्भावस्था के 38वें सप्ताह में आ जाती है, तो आमतौर पर बच्चे अपना सिर माँ की पेल्विस में स्थिर कर लेते हैं और जन्म के लिए तैयार होने लगते हैं, जिससे उनकी हलचल कम हो सकती है।
लेबर पेन शुरू होने से कुछ समय पहले बच्चे की एक्टिविटी में हल्की कमी आ सकती है।डिलीवरी से कुछ हफ्ते पहले अक्सर बच्चे शांत हो जाते हैं। हो सकता है कि साइज बढ़ने और पेट में जगह कम मिलने की वजह से बच्चे को हिलने की जगह न मिल पाती हो। लेबर के दौरान शिशु की मूवमेंट बिल्कुल बंद हो जाती है और फिर अचानक से मूवमेंट शुरू होती है और बच्चा इस दुनिया में अपनी पहली सांस लेता है।
नौवें महीने में बच्चा कम क्यों घूमता है?