एक बार जान लेंगे पपीता खाने का सही समय तो नहीं होगी परेशानी
अगर आप पपीता सही समय पर खाएंगे तो इसका भरपूर फायदा आपको मिलेगा. क्योंकि आपने देखा होगा कि कई लोग किसी भी टाइम पपीता खा लेते हैं तभी उनको इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है.
एक बार जान लेंगे पपीता खाने का सही समय तो नहीं होगी परेशानी
नई दिल्ली: सभी जानते हैं फ्रूट्स को सही वक्त पर खाना काफी महत्वपूर्ण होता है. अगर बात करें पपीते की तो यह फल पेट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है, लेकिन लोगों में इसे खाने को लेकर अलग-अलग राय होती है. कई लोग कहते हैं कि इसे सुबह खाने से ज्यादा फायदा होता है. तो कई लोग मानते हैं कि इसे रात में खाने से कई फायदे हैं. तो चलिए जानते हैं कि पपीता खाने का सही समय कौन-सा होता है.
सुबह के नाश्ते में पपीता खाना है सही
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीपता खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते का समय है. बता दें कि पपीते में विटामिन A और विटामिन C होता है. साथ ही यह कुछ वजन कम करने में भी मदद करता है. वैसे तो आप इस फल को किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते के वक्त अगर आप इस फल को शामिल करेंगे तो कई फायदे मिलेंगे.
दिन में दो बार खाया जा सकता है पपीता
कई लोगों के मन में होगा कि क्या वह पपीते को दिन में दो बार खा सकते हैं. तो उन्हें बता दें कि पपीते को दिन में 2 बार खाया जा सकता है. यानी नाश्ते के अलावा आप दोपहर में पपीता खा सकते हैं. इसका कोई नुकसान आपको नहीं होगा.
रात में न खाएं पपीता
माना जाता है कि पपीता पाचन के लिए अच्छा होता, लेकिन रात का खाना खाने के बाद पपीते जैसे फलों से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इसके बाद यह आपके पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है. क्योंकि पपीता पेट के लिए थोड़ा भारी भी होता है.
पपीता खाने से मिलेंगे ये बड़े फायदे
त्वचा की रंगत के लिए पपीते को अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि नाश्ते में पपीता आपकी त्वचा की रंगत के लिए बहुत उपयोगी होता है और आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है. इसके अलावा आप त्वचा पर पपीते के पेस्ट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकि पपीता खाना पेस्ट से कहीं ज्यादा बेहतर है.
पपीते के ये भी हैं फायदे
कैंसर और हृदय रोग के लिए भी फायदेमंद होता है. इसके अलावा बालों के विकास के लिए भी पपीते को अच्छा फल माना जाता है. तो आज ही पपीते को सही समय पर खाने की अपनी आदत में शामिल कर लें, जिससे आपको की बड़े फायदे मिल सके.
पपीता कब नहीं खाना चाहिए?