पपीता (Papaya) पका हुआ हो या फिर कच्चा, पेट की सेहत के लिए यह एक बेस्ट फल माना गया है। सालों भर मार्केट में मिलने वाले पपीते के कई सेहत लाभ होते हैं। पके हुए पपीते को आप काटकर खाएं या फिर कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाएं, हर तरह से यह सेहत को लाभ पहुंचाता है। त्वचा और बालों के लिए भी पपीता काफी हेल्दी (Papaya Benefits) होता है। हालांकि, पपीता के इतने फायदे होते हैं, लेकिन कुछ चीजों का सेवन पपीता के साथ या पपीता खाने के बाद कभी नहीं खाना (Food Combinations with Papaya) चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे फूड्स जिनका सेवन पपीता खाने के तुरंत बाद करने से बचना (What not to eat with papaya in Hindi) चाहिए।
पहले जानें पपीते में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में (Nutrients in Papaya)
पपीता में बीटा कैरोटीन, फोलेट, मिनरल्स, विटामिन्स जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये सभी बेहद जरूरी होते हैं। पपीता में लाइकोपीन भी होता है, जो कई समस्याओं से बचा सकता है। पपीता खाने से आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के होने की संभावनाओं को कम कर सकते हैं।
किन फूड्स के साथ ना खाएं पपीता (What not to eat with papaya)
1 यदि आप पपीता खाएं हैं, तो तुरंत ही दही खाने से बचना चाहिए। आधा-एक घंटा रुककर ही दही खाएं। पपीता तासीर में गर्म होता है और दही की तासीर ठंडी होती है। दोनों की तासीर अलग होने के कारण आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है।
पपीते साथ कभी ना खाएं ये फूड्स, हो सकती है गम्भीर बीमारियां,सेहत को होगा बहुत नुकसान
Papaya Vs Mango: आम या पपीता, जानिए आपकी सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद
कभी नहीं करना चाहिए दूध और कटहल का सेवन एकसाथ, स्वास्थ्य पर पड़ेगा बहुत बुरा प्रभाव, जानें कटहल के सेवन से जुड़ी अन्य सावधानियां
2 पपीता को काटकर खाते हैं, तो उस पर नींबू का रस ना (Food Combinations with Papaya) डालें। पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन करने से बचें। आपके एनीमिया से ग्रस्त होने की संभावना बढ़ सकती है।
3 पपीता खाने के बाद खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मौसमी, कीवी, टमाटर खाने से भी परहेज करना चाहिए। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?