पीरियड 10 दिन से ज्यादा रहे तो क्या करें?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण

महिलाओं में प्रत्येक माह पीरियड्स आते है। बहुत सी महिलाओं को सामान्य रूप से पीरियड्स आते है तो कुछ महिलाओं को अवधि पूरी होने पर भी पीरियड्स बने रहते है जानते है इसके कारण।
कितनी लम्बी अवधि होती है

मासिक धर्म की अवधि आम तौर पर ३ से ७ दिनों की रहती है और अगर मासिक धर्म ७ दिन से ज्यादा का हो जाता है तो उसे लंबी अवधि कहते है। एक सप्ताह से अधिक समय तक बने रहने की अवधि को मेनोरेजिया कहते है।

अगर आपको ज्यादा रक्तस्राव हो रहा है जो एक सप्ताह से कम अवधि के लिए ही होता है तो मेनोरेजिया का निदान करना सम्भव है। वैसे तो मेनोरेजिया सिर्फ ५ प्रतिशत महिलाओं में ही होता है।

इस तरह की लम्बी अवधि का बने रहना कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से भी होता है जैसे -

कैंसर का होना
गर्भाशय से संबंधी असामान्यताएं
हार्मोन की अनियमितता होना

ज्यादा दिनों तक मासिक धर्म का आना बहुत सी बिमारियों को पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको चिकित्स्क से सम्पर्क करना चाहिए। मेनोरेजिया की वजह से आपको मासिक धर्म के दौरान बहुत कष्ट हो सकता है। जिसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर पड़ता है।


ज्यादा रक्तस्त्राव होने से नींद पर असर पड़ता है और अगर लम्बे समय तक मासिक धर्म होता है तो आयरन की कमी भी हो सकती है जिससे की एनीमिया होने का खतरा रहता है।
पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण

मेनोरेजिया के कारण बहुत सी गंभीर बीमारी हो सकती है। तो आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से पीरियड्स ज्यादा दिनों तक आते है।

दवाएं - कुछ दवाओं की वजह से पीरियड्स की लंबी अवधि होती है। इन दवाओं में शामिल है - गर्भनिरोधक दवाई जैसे: अंतर्गर्भाशयी उपकरण और विस्तारित जन्म नियंत्रण की गोलियाँ, एस्पिरिन और अन्य ब्लड थिनर्स, एंटी इंफ्लामेट्रिस दवाएं।
हार्मोन की वजह - महिलाओं को प्रत्येक माह यूट्रस में एक परत बनती है। यह परत पीरियड्स में रक्त के द्वारा शरीर से बाहर निकलती है लेकिन हार्मोन का स्तर बिगड़ जाता है तो यह परत मोटी हो जाती है। जिससे ज्यादा समय तक रक्तस्त्राव होता है। ओव्यूलेट ना होने की वजह से भी हार्मोन असंतुलित हो जाते है जिससे भी ज्यादा समय तक पीरियड्स बने रहते है।
प्रेगनेंसी - प्लेसेंटा प्रिविया होने पर गर्भावस्था में भी रक्तस्राव होता है जो की ज्यादा भी हो सकता है। अगर आपने प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया है और रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद भी आपको रक्तस्त्राव हो रहा है तो आपको अपने चिकित्स्क से संपर्क करना चाहिए।
यूटरस का बढ़ना - जब यूटरस की परत में पॉलीप्स की मात्रा बढ़ने लगती है तो रक्तस्त्राव अधिक होता है तथा जब यूट्रस में फाइब्रॉएड ट्यूमर होता है तब भी ज्यादा दिनों तक रक्तस्त्राव होता है।
एडेनोमायोसिस - यह एक ऊतक निर्माण है। ऐसी स्थिति तब बनती है जब आपका एंडोमेट्रियम या गर्भाशय की परत गर्भाशय की मांसपेशियों में खुद को एम्बेड कर लेती है। इस वजह से मासिक धर्म लम्बी अवधि तक बना रहता है।
कैंसर से - गर्भाशय या ओवरी कैंसर होने के कारण भी ऐसा होता है।
रक्तस्राव की स्थिति - जब शरीर में रक्त को थक्का बनाने की क्षमता प्रभावित होती है, तब भी ऐसा होता है इनमें दो प्रमुख है हीमोफिलिया और वॉन विलेब्रांड रोग।

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज - जब बैक्टीरिया प्रजनन अंगों को संक्रमित करते है तब यह बीमारी होती है। मासिक धर्म चक्र में बदलाव के साथ पीआईडी असामान्य योनि स्राव भी करता है।
मोटापा - इसका एक कारण मोटापा भी होता है क्योंकि वसायुक्त ऊतक शरीर में अधिक एस्ट्रोजन का उत्पादन करते है। यह अतिरिक्त एस्ट्रोजन मासिक धर्म की लम्बी अवधि का कारण बनते है।
थायराइड - अगर आपको थायराइड है जिसमें आपको परेशानी आ रही है तब भी अधिक समय तक पीरियड्स आने की स्थिति बनी रहती है। इसे हाइपोथायरायडिज्म कहते है।
एंडोमेट्रियोसिस - यह तब होता है जब गर्भाशय की कोशिकाओं के छोटे टुकड़े गर्भाशय के बाहर फैलते है तो ऐसा होता है, जैसे- अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब, मूत्राशय या योनि में।
पीरियड ज्यादा दिन तक आए तो क्या करना चाहिए?

अगर पीरियड्स ज्यादा दिन तक आ रहे है तो आपको इसका इलाज करवाना चाहिए। इलाज के बहुत से तरिके होते है। डॉक्टर आपके पीरियड की अवधि को नियंत्रित करने, रक्तस्त्राव को कम करने का इलाज करते है इनमें शामिल है।

डॉक्टर आपको कुछ दवाएं लेने के लिए भी कह सकते है। जिससे की शरीर में हार्मोन संतुलन को सही किया जाता है। इससे कम ब्लीडिंग होगी और कुछ ऐसी दवाएं भी डॉक्टर दे सकते है जो आपको पीरियड्स के दौरान ही खानी होगी।
गर्भाशय की सफाई भी की जाती है जिसमें यूटरस से परत हटाकर सफाई करनी पड़ती है। इसके लिए डाइलेशन और क्यूरेटेज की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे भी अधिक रक्तस्त्राव को रोका जा सकता है।
इसके मामले में कई बार डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह भी देते है। जिसमें की गर्भाशय को निकाल दिया जाता है। जिसके बाद पीरियड्स नहीं आते है और ना ही आप गर्भवती हो पाएंगी।

लंबी अवधि से क्या जटिलताएं होगी ?

अगर लंबी अवधि होने की वजह से ज्यादा रक्त हानि होती है तो आपको एनीमिया भी हो सकता है। जिससे की आपको थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

अगर आप एनीमिया के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते है तो डॉक्टर आपको ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह देंगे। आयरन का लेवल कम होने पर आयरन सप्लीमेंट और ऐसे आहार जिनमें आयरन की मात्रा शामिल हो का सेवन करने के लिए भी आपको कहा जाएगा।
निष्कर्ष

पीरियड्स ज्यादा दिनों तक बने रहने पर आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मासिक धर्म की सामान्य अवधि ७ दिनों की रहती है। इसके बाद भी पीरियड्स का बने रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कई बार दिक्क्त बहुत बढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो समय पर इसका इलाज करवाए।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info