Google AdSense Header Slot

पीरियड में रोमांस करने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 8
पीरियड में रोमांस करने से क्या होता है?
क्या पीरियड्स में हो सकती हैं प्रेगनेंसी? जानें कितना सेफ है इस दौरान रोमांस...
ज्यादातर महिलाओं की सोच होती है कि पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी नहीं होती. पर क्या सच में ऐसा ही होता है?
ज्यादातर महिलाओं की सोच होती है कि पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं होती. इस दौरान रोमांस करना सेफ होता है. पर क्या ऐसा होता है?

अक्सर पति-पत्नी को लगता है कि पीरियड्स के दौरान रोमांस करना सेफ है. इस दौरान किए गए रोमांस से प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती क्योंकि महिला को पहले से ही माहवारी चल रही होती है. पर ऐसा नहीं है. इस दौरान प्रेग्नेंसी कंसीव हो सकती है. डॉक्टर्स का यही मानना है. हालांकि कंसीव होने के चान्स आपकी पीरियड साइकिल पर निर्भर करते हैं.

पुरुषों को रोज खाना चाहिए काजू, आती है शादीशुदा जीवन में खुशियां, बढ़ता है रोमांस…

अमेरिकन प्रेग्नेंसी डॉट ओआरजी के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी का खतरा उन महिलाओं को अधिक होता है जिनकी माहवारी की साइकिल 28 से 30 दिन की होती है. अगर इतनी या इससे छोटी साइकिल है तो प्रेग्नेंट होने की संभावना रहती है.

Pregnancy: कंसीव करने में आ रही है मुश्किल तो करें ये काम, जल्द देंगी गुड न्यूज…

अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? इसे ऐसे समझें. उदाहरण के लिए आपकी साइकिल छोटी है जैसे 21 से 24 दिन की है. तो इसका मतलब है कि आपका ओव्यूलेशन पीरियड जल्दी शुरू होता है. ओव्यूलेशन पीरियड वो होता है जिसमें महिलाओं की गर्भधारण करने का सबसे ज्यादा संभावना होती है. स्पर्म आपके शरीर में 2 से 5 दिन तक रहते हैं. अगर पीरियड्स के अंतिम दिनों में आप संबंध बनाते हैं तो जल्दी ओव्यूलेशन शुरू होने से प्रेग्नेंसी संभव है.

क्या होता है ओव्यूलेशन पीरियड

महिलाओं में अगला पीरियड शुरू होने के 14 दिन पहले ओव्यूलेशन पीरियड माना जाता है. इस दौरान शुक्राणु व अंडे के फर्टिलाइज होने की सबसे अधिक संभावना होती है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp