Google AdSense Header Slot

पेट के निचले हिस्से में 39 सप्ताह गर्भावस्था दर्द?

Language: Hindi | Published: 11 Aug 2022 | Views: 15
पेट के निचले हिस्से में 39 सप्ताह गर्भावस्था दर्द?
Pregnancy 39th week में कमर दर्द करेगा परेशान

ड्यू डेट को लेकर मत होइए परेशान। शोध बताते हैं कि केवल 5 प्रतिशत बच्‍चे ही ड्यू डेट या तय की गई तारीख को पैदा होते हैं। असल में हर महिला की प्रेग्‍नेंसी अलग होती है। देखिए 39 week Pregnancy symptoms क्‍या हैं:

Pregnancy 39th week
अब जल्‍द ही आपकी गर्भावस्‍था के नाै महीने खत्‍म होने वाले हैं और अपने शिशु को गोद में उठाने का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्‍म हो जाएगा। बेबी बंप बढ़ने की वजह से आपको इस समय कई तरह की दिक्‍कतें हो सकती हैं। बड़े पेट के कारण सोने के लिए किसी भी पोजीशन में कंफर्टेबल फील नहीं कर पाएंगीं।
इस‍लिए किसी भी तरह की स्‍ट्रेस मत लीजिए। शोध बताते हैं कि केवल 5 प्रतिशत बच्‍चे ही ड्यू डेट या तय की गई तारीख को पैदा होते हैं। असल में हर महिला की प्रेगनेंसी अलग होती है। कभी-कभी तो डॉक्‍टर बच्‍चे के जन्‍म या लेबर पेन के लिए ड्यू डेट के बाद भी 10 से 14 दिनों तक का इंतजार करते हैं।

बच्‍चे का विकास
इस समय आपके बच्‍चे का आकार सिर से पैर तक करीब 20.5 इंच के आसपास और उसका वजन इस समय लगभग 3.2 किलो के आसपास होगा। वैसे अगर बच्‍चे का जन्‍म के समय वज़न 2.5 किलो से 3.8 किलो के बीच भी है तो यह सामान्‍य माना जाता है।
इस समय तक आपके बच्‍चे की त्‍वचा का रंग सफेद होने लगा है। उसका ब्रेन भी तेजी से विकास कर रहा है। चार हफ्तों पहले की तुलना में उसका आकार 30 प्रतिशत बड़ा हुआ है। अधिकांश बच्‍चों में अभी भी आंसू की ग्रंथियां नहीं बनी होती हैं इसलिए जब जन्‍म के बाद वे रोते हैं तो उनसे आंसू नहीं निकलते।
प्रेगनेंसी में इस लक्षण की वजह से शर्मिंदा होती हैं महिलाएं, जानें समाधान

-

गर्भावस्‍था में मुंह से बदबू आना सामान्‍य बात है और आमतौर पर ऐसा शरीर में हो रहे बदलावों के कारण होता है। सल्‍फर यौगिकों के कारण मुंह से गंदी बदबू आती है। मुंह के कई बैक्‍टीरिया इन यौगिकों को बनाते हैं जिससे गंदी बदबू आती है।

-

किसी भी व्‍यक्‍ति के मुंह से कभी भी मुंह से बदबू आ सकती है। यह एक सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या है। जीभ पर मोटी परत जमने, मुंह में कड़वा स्‍वाद आने, मुंह में सूखापन और गले में कोई दिक्‍कत होने पर प्रेगनेंट महिला की सांसों से बदबू आ सकती है। वहीं, मुंह में प्लाक जमने पर भी ऐसा हो सकता है।

-

गर्भवती महिलाओं को कई कारणों से मुंह से दुर्गंध आने की शिकायत हो सकती है, जैसे कि :
हार्मोनल बदलाव : गर्भावस्‍था के दौरान प्रोजेस्‍टेरोन और एस्‍ट्रोजन जैसे हार्मोंस के स्‍तर में बदलाव आता है जिससे प्‍लाक बनने लगता है। प्‍लाक बनने की वजह से जि‍ंजिवाइटिस या मसूड़ों में सूजन पैदा हो सकती है। वहीं, पर्याप्‍त मात्रा में पानी न पीने की वजह से भी यह समस्‍या हो सकती है।मॉर्निंग सिकनेस : यह गर्भावस्‍था का एक सामान्‍य लक्षण है जिससे मतली और उल्‍टी होती है और सांस से दुर्गंध आने लगती है। पेट के बदबूदार एसिड और मुंह में खाने के बचे हुए टुकड़ों से भी सांस में दुर्गंध आती है।कैल्शियम की कमी : यदि प्रेगनेंसी में कैल्शियम की कमी हो जाए तो दांतों से शरीर कैल्शियम लेने लगता है जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं। इसका असर सांस पर भी पड़ता है। कच्‍ची प्‍याज और लहसुन खाने से भी मुंह से बदबू आती है।बीमारियां : डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, साइनस और गले में इंफेक्‍शन के कारण भी मुंह से बदबू आती है।

-

गर्भवती महिलाएं निम्‍न तरीकों से मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकती हैं :
मुंह की साफ सफाई : ओरल हाइजीन का ध्‍यान जरूर रखें। दिन में दो बार दांतों को ब्रश करें। नमक के पानी से कुल्‍ला करें।डेंटिस्‍ट को दिखाएं : प्रेगनेंसी में मसूड़ों से खून आने जैसी कई दिक्‍कतें होती हैं इसलिए इस दौरान डेंटिस्‍ट के पास चेकअप के लिए जाते रहें।कैल्शियम युक्‍त आहार : दांतों से जुड़ी परेशानियों को दूर रखने के लिए प्रेगनेंसी में कैल्शियम युक्‍त चीजें खाएं। दूध और दूध से बनी चीजों को डायट में शामिल करें। आप कैल्शियम सप्‍लीमेंट भी ले सकते हैं।खूब पानी पिएं : डिहाइड्रेशन के कारण मुंह से बदबू आने की शिकायत हो सकती है इसलिए जितना हो सके पानी पिएं। पानी से मुंह में सलाइवा बनता है जिससे बैक्‍टीरिया दूर रहता है।

प्रेगनेंसी के 39वें सप्‍ताह के लक्षण
इस समय आपको कमर दर्द बहुत परेशान कर रहा होगा। बच्‍चे के जरा से भी मूवमेंट से भी आपको पेट के निचले हिस्‍से में दर्द हो रहा होगा। फिर भी आपको इन लक्षणों पर ध्‍यान रखना है:

नकली लेबर पेन : इसे डॉक्‍टरी भाषा में Braxton Hicks Contractions भी कहते हैं। इनके होने का मतलब है कि आपका शरीर डिलीवरी की रिहर्सल कर रहा है। इस दौरान आपके गर्भाशय के ऊपरी हिस्‍से से संकुचन शुरू होकर नीचे की ओर बढ़ते हैं। ये 15 से 30 सेकंड तक रहते हैं कभी-कभी इससे ज्‍यादा भी
ऐसी स्थिति में आपको अपनी पोजीशन बदल लेनी चाहिए। मतलब अगर बैठी हैं तो खड़ी हो जाइए या कुछ कदम चलने लगिए। ये रुक जाएंगे। अगर ये न रुकें और समय के साथ बढ़ते जाएं तो समझ लीजिए आपके लेबर पेन की शुरूआत हो चुकी है। डॉक्‍टर से संपर्क कीजिए।
वजाइनल डिस्‍चार्ज : इस समय वजाइना से गाढ़ा पदार्थ निकलता है। यह आपको इन्‍फेक्‍शन से बचाने के लिए है। लेकिन अगर इसकी जगह पानी जैसा तरल निकलने लगे तो समझ जाइए कि डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऐसी स्थिति में बिना घबराए कोई सूती चादर या तौलिया इस तरह अपने पैरों के बीच लगा लीजिए कि पानी तेजी से न निकले और डॉक्‍टर के पास जल्‍द से जल्‍द पहुंचने की कोशिश करें।
इस समय बच्‍चे के मूवमेंट पर ध्‍यान देना जरूरी है। दो घंटों में कम से कम वह दस बार मूवमेंट करे तो चीजें सामान्‍य हैं। अगर इससे बहुत कम या बहुत ज्‍यादा मूवमेंट होता है तो फौरन डॉक्‍टर से संपर्क करने की जरूरत है।
अन्‍य लक्षण : इसके अलावा आपको इस सप्‍ताह में सीने जलन और मतली हो सकती है। कमर दर्द, प्‍यूबिक हिस्‍से में दर्द, अनिद्रा, एंग्‍जायटी, थकान और भूख में कमी भी महसूस हो सकती है।

प्रेगनेंसी में इस लक्षण की वजह से शर्मिंदा होती हैं महिलाएं, जानें समाधान

-

गर्भावस्‍था में मुंह से बदबू आना सामान्‍य बात है और आमतौर पर ऐसा शरीर में हो रहे बदलावों के कारण होता है। सल्‍फर यौगिकों के कारण मुंह से गंदी बदबू आती है। मुंह के कई बैक्‍टीरिया इन यौगिकों को बनाते हैं जिससे गंदी बदबू आती है।

-

किसी भी व्‍यक्‍ति के मुंह से कभी भी मुंह से बदबू आ सकती है। यह एक सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या है। जीभ पर मोटी परत जमने, मुंह में कड़वा स्‍वाद आने, मुंह में सूखापन और गले में कोई दिक्‍कत होने पर प्रेगनेंट महिला की सांसों से बदबू आ सकती है। वहीं, मुंह में प्लाक जमने पर भी ऐसा हो सकता है।

-

गर्भवती महिलाओं को कई कारणों से मुंह से दुर्गंध आने की शिकायत हो सकती है, जैसे कि :
हार्मोनल बदलाव : गर्भावस्‍था के दौरान प्रोजेस्‍टेरोन और एस्‍ट्रोजन जैसे हार्मोंस के स्‍तर में बदलाव आता है जिससे प्‍लाक बनने लगता है। प्‍लाक बनने की वजह से जि‍ंजिवाइटिस या मसूड़ों में सूजन पैदा हो सकती है। वहीं, पर्याप्‍त मात्रा में पानी न पीने की वजह से भी यह समस्‍या हो सकती है।मॉर्निंग सिकनेस : यह गर्भावस्‍था का एक सामान्‍य लक्षण है जिससे मतली और उल्‍टी होती है और सांस से दुर्गंध आने लगती है। पेट के बदबूदार एसिड और मुंह में खाने के बचे हुए टुकड़ों से भी सांस में दुर्गंध आती है।कैल्शियम की कमी : यदि प्रेगनेंसी में कैल्शियम की कमी हो जाए तो दांतों से शरीर कैल्शियम लेने लगता है जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं। इसका असर सांस पर भी पड़ता है। कच्‍ची प्‍याज और लहसुन खाने से भी मुंह से बदबू आती है।बीमारियां : डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, साइनस और गले में इंफेक्‍शन के कारण भी मुंह से बदबू आती है।

-

गर्भवती महिलाएं निम्‍न तरीकों से मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकती हैं :
मुंह की साफ सफाई : ओरल हाइजीन का ध्‍यान जरूर रखें। दिन में दो बार दांतों को ब्रश करें। नमक के पानी से कुल्‍ला करें।डेंटिस्‍ट को दिखाएं : प्रेगनेंसी में मसूड़ों से खून आने जैसी कई दिक्‍कतें होती हैं इसलिए इस दौरान डेंटिस्‍ट के पास चेकअप के लिए जाते रहें।कैल्शियम युक्‍त आहार : दांतों से जुड़ी परेशानियों को दूर रखने के लिए प्रेगनेंसी में कैल्शियम युक्‍त चीजें खाएं। दूध और दूध से बनी चीजों को डायट में शामिल करें। आप कैल्शियम सप्‍लीमेंट भी ले सकते हैं।खूब पानी पिएं : डिहाइड्रेशन के कारण मुंह से बदबू आने की शिकायत हो सकती है इसलिए जितना हो सके पानी पिएं। पानी से मुंह में सलाइवा बनता है जिससे बैक्‍टीरिया दूर रहता है।

प्रेगनेंट महिलाएं क्‍या करें

इस समय आपको बहुत थकान महसूस होने वाली है इसलिए जब भी मौका मिले झपकी लें। पूरी नींद लें और कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। आपको भी दिन में पांच बार कम मात्रा में खाना है। मसालेदार खाना न खाएं वरना मतली और सीने में जलन हो सकती है। खूब पानी पिएं वरना डिहाइड्रेशन की वजह से लो एनर्जी, सिर चकराने की दिक्‍कत हो सकती है। तनाव से दूर रहें, इसके लिए आप एरोमाथेरेपी, योग, डार्क चॉकलेट आदि की मदद ले सकती हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp