Google AdSense Header Slot

पेट खराब और उल्टी होने पर बच्चे को क्या दें?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 9
पेट खराब और उल्टी होने पर बच्चे को क्या दें?
​बच्चों की उल्टी का घरेलू इलाज है पानी

अगर आपके बच्‍चे को लगातार उल्‍टी हो रही है तो इसकी वजह से उसके शरीर में पानी की कमी और थकान हो सकती है। शरीर में तरल पदार्थों की हो रही कमी को दूर करने के लिए बच्‍चे को तरल पदार्थ पिलाती रहें। उसे धीरे-धीरे पानी पिलाएं।

अगर आप ज्‍यादा मात्रा में पानी या कोई अन्‍य तरल पिलाएंगी तो बच्‍चे को और ज्‍यादा उल्‍टी होगी। उल्‍टी खत्‍म होने के कम से कम 12 घंटे बाद ही शिशु को कोई ठोस आहार दें। तब तक आप उसे वेजिटेबल सूप दे सकती हैं।


​बच्चों की उल्टी का घरेलू उपाय अदरक का रस और शहद

जी मतली और उल्‍टी रोकने के लिए अदरक बेहतरीन उपाय है। अदरक का एक टुकड़ा लेकर उसे घिस लें और फिर उसे निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। अब इस रस में कुछ बूंदें शहद की डालें और बच्‍चे को दिन में दो या तीन बार इसे चटाएं।
​बच्चों की उल्टी रोकने का तरीका है पुदीने का रस

कुछ ताजा पुदीने की पत्तियां लें और उसका रस निकाल लें। एक चम्‍मच पुदीने के रस में 1 चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर उसमें थोड़ा सा शहद डाल दें। अब ये मिश्रण शिशु को दें। पुदीने की ताजा पत्तियां बच्‍चों में उल्‍टी और मतली को रोक सकती हैं।


​बच्चों की उल्टी का घरेलू इलाज है चावल का पानी

गैस की वजह से उल्‍टी हो रही हो तो चावल के पानी से इसका इलाज किया जा सकता है। एक कप सफेद चावल लें और उसे दाे कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो पानी को छानकर शिशु काे पिलाएं।


​बच्चों की उल्टी की देसी दवा है इलायची

बच्‍चों में उल्‍टी रोकने का सबसे असरकारी उपाय है इलायची। आधी चम्‍मच इलायची के बीजों को पीस लें और इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर बच्‍चों को दें। इससे शिशु की उल्‍टी रुक जाएगा।


​बच्चों की उल्टी रोकने का उपाय है एप्‍पल साइडर विनेगर

एप्‍पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो मतली और उल्‍टी को रोकने में मददगार होते हैं। एप्‍पल साइडर विनेगर पेट को आराम देकर शरीर की सफाई करता है। एक चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर और एक चम्‍मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाकर बच्‍चे को दिनभर में घूंट-घूंट करके पिलाएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp