Google AdSense Header Slot

पेट पर लाल निशान?

Language: Hindi | Published: 03 Sep 2019 | Views: 18
पेट पर लाल निशान?
लाल और सफेद स्ट्रेच मार्क्स में क्या है अंतर?
स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर हानिरहित दागों का एक रूप हैं। ये निशान हल्के रंग के होते हैं और त्वचा के आकार बदलने के कारण होते हैं।
त्वचा पर हानिकारक निशान होते हैं स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर हानिरहित दागों का एक रूप हैं। ये निशान हल्के रंग के होते हैं और त्वचा के आकार बदलने के कारण होते हैं। ये आमतौर पर पेट पर गर्भावस्था के दौरान होते हैं। ये ज्यादातर स्तन, जांघों, नितंबों और बांहों पर होते हैं। वजन में बदलाव, शरीर सौष्ठव या हार्मोनल बदलावों के कारण त्वचा तेजी से फैलती है जिससे त्वचा में मार्क्स बन जाते हैं। जहां त्वचा खिंच रही हैस वहां लाल और बैगनी निशान बनने लगते हैं। ये निशान विभिन्न रंगों और बनावट के साथ समानांतर रेखा के एक बैंड के रूप में दिखाई देते हैं।
लाल और सफेद स्ट्रेट मार्क्स में बीच का अंतर:

लाल स्ट्रेच मार्क्स
लाल रंग के स्ट्रेच मार्क्स हैं जो सिर्फ आपकी त्वचा पर हैं। ये निशान ताजे होते हैं। यह केवल निशान की शुरुआत है। इस तरह के निशान ब्वड वेसल्स को दिखाते हैं, इसलिए इनका रंग लाल होता है। इस स्तर पर, विभिन्न टॉपिकल क्रीम के माध्यम से कोलेजन को पुनर्स्थापित करके निशान तेजी से ठीक हो सकते हैं। यहां तक कि 'पल्स डाय' जैसे लेजर उपचार इन निशानों पर प्रभावी ढंग से काम करते हैं जो नई कोशिकाओं को बनाते हैं।

सावधानी: गर्भवती महिलाओं को प्रकाश आधारित उपचार करने की सलाह नहीं दी जाती है। इस तरह के उपचार लेने और यहां तक कि टॉपिकल क्रीम लगाने से पहले भी हमेशा अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें।

सफेद स्ट्रेच मार्क्स

इस तरह के निशान लंबे समय तक शरीर पर रहते हैं। ये सफेद या चांदी के रंग के निशान पुराने होते हैं और टॉपिकल क्रीम के साथ इनका इलाज नहीं किया जा सकता है। 'माइक्रोडर्माब्रेसन' जैसे उपचार, बनावट को सुधारने और पॉलिश लगने में मदद कर सकते हैं। हालांकि यह उपचार कोलेजन को पुनर्स्थापित करने में सक्षम नहीं होगा। सफेद स्ट्रेच मार्क्स के लिए एक अन्य उपचार 'एक्सीमर लेजर' है, जो रंग को पुनर्स्थापित करने में मदद करता है। आईपीएल और फ्रैक्सेल जैसे अन्य प्रकाश आधारित उपचार बनावट को सुधारने और रंग को फीका करने में मदद कर सकते हैं। उपरोक्त सभी उपचारों में परिणाम व्यक्ति के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

सफेद निशान त्वचा पर सबसे जिद्दी दाग होते हैं। अब तक सफेद स्ट्रेच मार्क्स के लिए कोई भी 'सही इलाज' नहीं मिल पाया है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp