नवजात शिशु का औसतन वजन (Average weight of newborn)
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, बच्चाें में लड़के का औसत बर्थ वेट 7 पाउंड (एलबी) 6 औंस (ओज) या 3.3 किलोग्राम (किलो) के लगभग माना जाता है। वहीं जन्म ली एक लड़की का औसतन बर्थ वेट 7 पौंड 2 औंस या 3.2 किलोग्राम है। 37-40 सप्ताह में जन्म लेने वाले बच्चे का औसत वजन 5 पौंड 8 औंस से 8 पौंड 13 औंस तक होता है। यह 2.5 से 4 किलो है। प्रसव के समय, विशेषज्ञों का मानना है कि जन्म के समय कम वजन 5 पौंड 8 औंस या 2.5 किलोग्राम से कम होना चाहिए। जन्म के तुरंत बाद शिशुओं का अपना लगभग 10% वजन कम होना आम बात है। आमतौर पर इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। अधिकांश शिशुओं का वजन 1 सप्ताह के भीतर वापस बढ़ जाता है।
नवजात शिशु का औसतन वजन : उम्र के हिसाब से बच्चे का वेट चार्ट (Average weight of newborn)
नवजात शिशु का औसतन वजन जानना चाहते है, तो यहां इस चार्ट को समझें। वेट चार्ट पेरेंट्स को बच्चे का वजन ट्रेक करने में मदद कर सकता है कि उसके बच्चे का वजन किस प्रतिशतक में आता है। उदाहरण के लिए, यदि उनका वजन 60वें पर्सेंटाइल में है, तो इसका मतलब है कि समान उम्र और लिंग के 40% शिशुओं का वजन अधिक होता है, और इनमें से 60% शिशुओं का वजन कम होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी बच्चे का वजन बहुत अधिक या बहुत कम होता है। यह केवल यह संकेत कर सकता है कि एक बच्चे का वजन एक स्पेक्ट्रम पर कहां निधार्रित है। ध्यान दें बच्चे के इस वेट चार्ट की तरफ:
जन्म के समय नवजात शिशु का औसतन वजन 3.3 किलोग्राम के लगभग।
1 महीने के लड़के का वजन 4.2 किग्रा और लड़की का वजन 4.5 किग्रा।
2 महीने महीने के लड़के का वजन 5.1 किग्रा और लड़की का वजन 5.6 किग्रा।
3 महीने के लड़के का वजन 5.8 किग्रा और लड़की का वजन 6.4 किग्रा।
4 महीने के लड़के का वजन 6.4 किग्रा और और लड़की का वजन 7.0 किग्रा।
5 महीने के लड़के का वजन 6.9 किग्रा और लड़की का वजन 7.5 किग्रा।
6 महीने के लड़के का वजन 7.3 किग्रा और लड़की का वजन 7.9 किग्रा।
7 महीने के लड़के का वजन 7.6 किग्रा और लड़की का वजन 8.3 किग्रा।
8 महीने के लड़के का वजन 7.9 किग्रा और लड़की का वजन 8.6 किग्रा।
9 महीने के लड़के का वजन 8.2 किग्रा और लड़की का वजन 8.9 किग्रा।
10 महीने के लड़के का वजन 8.5 किग्रा और लड़की का वजन 9.2 किग्रा।
11 महीने के लड़के का वजन 8.7 किग्रा और लड़की का वजन 9.4 किग्रा।
12 महीने के लड़के का वजन 8.9 किग्रा और लड़की का वजन 9.6 किग्रा।
पैदा हुए बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?