Google AdSense Header Slot

प्रसव के दौरान बच्चे की कौन सी हड्डी टूटती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 15
प्रसव के दौरान बच्चे की कौन सी हड्डी टूटती है?
नवजात शिशु के बाह की हड्डी टूटी, बवाल

घायल नवजात शिशु।
नगर के एक निजी नर्सिगिं होम में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की बाह की हड्डी टूटने से आक्रोशित तीमारदारों ने सोमवार को देर शाम जमकर हंगामा किया और अस्पताल कर्मियों से हाथपाई शुरू कर दी।


थोड़ी ही देर में सूचना पाकर तीमारदारों के साथ दर्जनों छात्र नेता वहां जुट गए और हंगामा करने लगे। बड़ी घटना होने की आशंका पर नर्सिगिं होम की चिकित्सक डा. ज्योत्सना सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल सीओ सिटी केसी सिंह व शहर कोतवाल प्रमेश सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत होने के बाद चिकित्सकों ने उपचार का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया, तब मामला शांत हुआ।



रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के उचेड़ा निवासी समर वर्मा ने अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए 18 मार्च को नगर के जगदीशपुर स्थित एक निजी नर्सिगिं होम में भर्ती कराया था। उसी दिन एक नवजात शिशु ने जन्म लिया था। नवजात को उसी दिन एनआईसीयू में भर्ती कराया दिया गया

लेकिन 21 मार्च को जब परिवार के लोगों को सुपुर्द किया गया तो नर्सिगिं होम के चिकित्सक ने शिशु के बाह में कुछ परेशानी बताते हुए हड्डी रोग सें संबंधित चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां हड्डी रोग चिकित्सक ने नवजात की बांह टूटने की बात बताते हुए उसके बांह पर प्लास्टर चढ़ा दिया।

इसके बाद परिजन निजी नर्सिगिं होम में पहुंच गए और नर्सिगिं स्टाफ की लापरवाही बता कर हंगामा खड़ा करने लगे। इस पर अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद नगर क्षेत्राधिकारी केसी सिंह और शहर कोतवाल प्रमेश सिंह सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।

किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। इस बाबत पूछे जाने पर अस्पताल की चिकित्सक ज्योत्सना सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों को नवजात को एनआईसीयू से मां का दूध पिलाने के लिए नीचे भेजा जाता था। इसी दौरान उसके बाह में किसी तरह से चोट लगी है। शिशु के ठीक होने तक पूरा इलाज अस्पताल के खर्चे पर कराया जाएगा।

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp