डॉक्टर हमेशा सुबह उठने के तुरंत बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये समय टेस्ट करने के लिए बेस्ट समय माना जाता है। टेस्ट करने के लिए सुबह का यूरिन सबसे बेस्ट माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी टेस्ट करने के तीन घंटे पहले तक आप टॉयलेट नहीं गयी हों।
सबसे पहले ये समझने की जरूरत है कि आखिर होम प्रेगनेंसी किट यूरिन के जरिए कैसे प्रेगनेंसी को कन्फर्म करती है. यूट्राइन लाइनिंग पर फर्टिलाइज एग के इंप्लांट होने के तुरंत बाद ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन यानी एचसीजी हार्मोन रिलीज होता है. हर दो से तीन दिनों में इस हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है. होम प्रेगनेंसी किट यूरिन में इसी हार्मोन की मौजूदगी का पता लगाकर प्रेगनेंसी को कन्फर्म करती है. यदि हार्मोन मौजूद नहीं होता तो प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव आता है और यदि हार्मोन यूरिन में मौजूद होता है, तो प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव हो जाता है.
प्रेगनेंसी कन्फर्म करने के लिए क्या करें?