गर्भावस्था के आठवें महीने का मतलब है कि बस अब आपकी डिलीवरी पास आने वाली है। अब आपको पहले से भी ज्यादा संभलकर रहना है।
प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में आने का मतलब है कि अब आपकी डिलीवरी ज्यादा दूर नहीं है। प्रेग्नेंसी के आठवे महीने में किस तरह की जटिलताएं आने का खतरा रहता है।
प्रीक्लैंप्सिया
प्रीक्लैंप्सिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भवती महिला को हाई ब्लड प्रेशर और पेशाब में प्रोटीन आने की शिकायत हो जाती है। गर्भावस्था में महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा रहता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल हाइपरटेंशन कहते हैं और यह समस्या स्ट्रेस या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से हो सकती है।
अगर हाई बीपी के साथ पेशाब में प्रोटीन ज्यादा आने लगे तो यह प्रीक्लैंप्सिया कहलाता है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए तो गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
प्रीटर्म बर्थ
आठवें महीने में प्रीटर्म लेबर का खतरा काफी रहता है क्योंकि इस समय कुछ बच्चे सिफेलिक पोजीशन में होते हैं और नौ महीने से पहले ही पैदा हो सकता है। प्रीक्लैंप्सिया और प्लेसेंटा में कोई परेशानी होने की वजह से तुरंत डिलीवरी करवाने की जरूरत पड़ सकती है। आठवें महीने में पैदा होने वाले बच्चे सातवें महीने की तुलना में ज्यादा जी जाते हैं लेकिन इन्हें कुछ दिनों के लिए आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ सकती है।
प्रेगनेंसी का 8 महीना खतरनाक क्यों होता है?