प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में क्या सावधानी रखनी चाहिए?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 9
प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में क्या सावधानी रखनी चाहिए?
प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में रखें ये जरूरी सावधानियां:-

सावधानियों की जो आपको दूसरे महीने में रखनी हैं।

नशीले पदार्थों से रहें दूर-
इस दौरान स्‍मोकिंग और ड्रिंक करने की आदत पूरी तरह छोड़ दें तो ज्‍यादा बेहतर होगा। यह आपकी और आपके होने वाले बच्‍चे की सेहत के लिए जरूरी है। नशीले पदार्थों का भ्रूण के विकास पर गलत असर पड़ता है।

दवाएं डॉक्‍टरी सलाह के बिना न लें
इस दौरान पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्‍स बिना डॉक्‍टरी सलाह के नहीं लेनी चाहिए। कोई भी समस्‍या होने पर अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें, आपकी स्थिति जानने के बाद जो दवाएं वह बताएं वही लें। बहुत सी दवाएं गर्भपात की वजह बन सकती हैं या भ्रूण के विकास में बाधक साबित हो सकती हैं।

खाली पेट न रहें
खाली पेट रहने से जी भी मिचलाएगा और गैस भी बनेगी। दोनों ही बातें आपके लिए ठीक नहीं हैं। पर यह भी ध्‍यान रहे कि बहुत ज्‍यादा पेट भरकर न खाएं। थोड़ा-थोड़ा खाएं भले ही दिन में कई बार खाना पड़े। ऐसी चीजें खाएं तो स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक हों, ताजी हों और हल्‍की हों।

ठीक से आराम करें
इस समय आपको थकान बहुत महसूस होगी इसलिए आपको ठीक से आराम करने की जरूरत है। पूरी नींद लें इससे आपको कम से कम तनाव होगा।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp