प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब
कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन दिखती है। यह काली रेखा पेट के बीच से होती हुई जाती है। पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को यह रेखा अचंभित कर सकती है। लेकिन, गर्भावस्था एक ऐसा अद्भुत समय है, जब महिलाओं के शरीर में बहुत से अच्छे बदलाव के साथ ही कुछ अजीब बदलाव भी होते हैं। उन्हीं अजीब बदलावों में से एक प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन (linea nigra) भी है। चलिए, प्रेगनेंसी में पेट में लाइन का मतलब समझते हैं।
प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब – Meaning of Linea Nigra In Hindi
प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब कुछ गलत नहीं होता। गर्भावस्था में पेट में लकीर होना काफी सामान्य है। ऐसा होने पर माँ-बच्चे किसी को खतरा नहीं होता है। यह गर्भावस्था के लक्षणों में से एक है।
गर्भावस्था में लिनिया नाइग्रा – Linea Nigra In Pregnancy In Hindi
गर्भावस्था में लिनिया नाइग्रा निचले पेट से लेकर छाती तक जाती है। प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन सीधी या थोड़ी टेढ़ी दोनों हो सकती है।
कुछ महिलाओं में यह रेखा प्यूबिक हेयर से लेकर नाभि तक या नाभि से छाती तक होती है और कुछ महिलाओं में प्यूबिक हेयर से लेकर छाती तक यह लिनिया नाइग्रा जा सकती है।
अब हम लेख में आगे बढ़ते हुए प्रेगनेंसी में लिनिया नाइग्रा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दे रहे हैं। आगे समझिए पेट में लिनिया नाइग्रा होने का कारण, कब यह रेखा दिखने लगती है, आदि जरूरी बातें।
प्रेग्नेंसी में पेट में लकीर क्यों उभर आती है? – Why Does Linea Nigra appears in Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का निर्माण अधिक होता है। इस हार्मोन के चलते मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं, जिससे स्किन पिगमेंट यानी मेलेनिन का निर्माण ज्यादा होने लगता है। यह मेलेनिन जब त्वचा में अधिक जमता है, तो त्वचा की रंगत गहरी हो जाती है। इसी कारण पेट के मध्य मौजूद रेखा गहरी और काली दिखने लगती है, जिसे लिनिया नाइग्रा कहा जाता है।
प्रेगनेंसी में डार्क लाइन कब बनती है? –
प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन कब बनती है, इसका जवाब हर महिला के लिए अलग हो सकता है। हां, आम तौर पर गर्भावस्था में पेट पर लाइन यानी लिनिया नाइग्रा दूसरे ट्राइमेस्टर में दिखने लगती है। पहले इस रेखा का रंग हल्का रहता है, जो बाद में धीरे-धीरे गहरी और स्पष्ट रेखा के रूप में नजर आने लगती है।
ध्यान दें कि कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान यह पेट की रेखा ज्यादा गहरी दिखती है, तो कुछ को यह थोड़ी गहरी दिखती है। साथ ही ऐसा जरूरी नहीं कि यह सभी गर्भवती महिलाओं के पेट में नजर आए। इसका नजर न आना एकदम सामान्य है।
लिनिया नाइग्रा इमेज –
लिनिया नाइग्रा व प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब आप इसकी तस्वीरें देखकर भी समझ सकते हैं। नीचे लिनिया नाइग्रा की तस्वीरें दी गई हैं –
प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब by babychakra.com
लिनिया नाइग्रा को आप इस तस्वीर की मदद से समझ सकते हैं। यह गहरी लिनिया नाइग्रा की तस्वीर है, जो महिला के पेल्विस क्षेत्र से ऊपर जा रही है। इसे linea nigra images for baby boy hindi समझने की गलती न करें। चित्र स्रोत – Pexels
प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब by babychakra.com
यह हल्की लिनिया नाइग्रा की तस्वीर है। ऊपर महिला के पेट में गहरी लकीर थी और यह थोड़ी हल्की है। इस तस्वीर में दिखने वाली लकीर को भी linea nigra images for baby boy hindi से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। चित्र स्रोत – freepik
प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब Ladka Ya Ladki
कुछ महिलाएं सोचती हैं कि प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब ladka ya ladki हो सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह महज लोगों का भ्रम है। प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब बच्चे के लिंग से जुड़ा नहीं होता है।
लिनिया नाइग्रा का निदान कैसे संभव है – Treatment of Linea Nigra in Hindi
लिनिया नाइग्रा का निदान करने की जरूरत नहीं होती और न ही लिनिया नाइग्रा का इलाज करने की आवश्यकता होती है। प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन दिखना ही लिनिया नाइग्रा का निदान है।
लिनिया नाइग्रा से जुड़े मिथक – Some Myths about Linea Nigra in Hindi
गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार में लिनिया नाइग्रा से जुड़े बहुत-से मिथक हैं। क्या हैं यह लिनिया नाइग्रा से जुड़े मिथक चलिए लेख में आगे जानते हैं।
लिनिया नाइग्रा से जुड़ा मिथक 1
बेबी बंप पर दिखने वाली काली रेखा नीचे की तरफ खत्म होने पर इसे लड़की का संकेत माना जाता है। लेकिन, यह बच्चे का लिंग पता लगाने का तरीका बिल्कुल नहीं है। प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन जाने वाली महिलाओं को बेटा या बेटी कुछ भी हो सकता है।
लिनिया नाइग्रा से जुड़ा मिथक 2
गर्भावस्था में पेट में लकीर का मतलब लड़के से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर यह लाइन नाभि से ऊपर की तरफ जाती दिखे, तो लड़का पैदा हो सकता है।
डॉक्टर को कब दिखाएं – When to See Doctor in Hindi
प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब कुछ खराब होना नहीं है। इसी वजह से गर्भावस्था में पेट में लिनिया नाइग्रा दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। प्रसव के बाद या फिर किसी कारण मिसकैरेज होने के बाद भी यह लाइन न जाए, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
सारांश – Conclusion
लिनिया नाइग्रा यानी काली रेखा पेल्विस से होकर नाभि तक जाती है। कभी-कभी यह रेखा छाती तक भी जाती है। लेकिन प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि प्रेगनेंसी में कोई दिक्कत है। इस बात पर भी गौर करें कि प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन जाने या ऊपर जाने से बच्चे के लिंग का भी पता नहीं चलता। यह महज एक भ्रम है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -FAQs
क्या लिनिया नाइग्रा सामान्य है? – Is Linea nigra Normal In Hindi
हां, गर्भावस्था में लिनिया नाइग्रा सामान्य है। कुछ महिलाओं में यह रेखा होती है और कुछ में नहीं। इसलिए, लिनिया नाइग्रा दिखने पर भी न घबराएं और अगर न दिखे, तो भी न घबराएं।
क्या सभी को लिनिया नाइग्रा होती है? – Does Every Pregnant Women has Linea Nigra In Hindi
नहीं, कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी में पेट में लकीर यानी काली रेखा दिखती है और कुछ को नहीं। ऐसा होना पूरी तरह से सामान्य है। कुछ महिलाओं में बिना गर्भाधारण के भी पेट पर लिनिया नाइग्रा दिख सकती है।
मेरी लिनिया नाइग्रा क्यों नजर नहीं आ रही है? Why My Linea Nigra Is Not Visible In Hindi
वैसे तो इसका कारण स्पष्ट नहीं है कि क्यों कुछ गर्भवती महिलाओं में लिनिया नाइग्रा नजर नहीं आती है। हाँ, ऐसा संभव है कि आपके शरीर में मेलेनिन (स्किन पिकमेंट) का जमाव अधिक नहीं हुआ होगा, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं में लिनिया नाइग्रा नजर आती है।
मेरी लिनिया नाइग्रा क्यों नहीं जा रही? – Why Linea Nigra Is Not Disappearing in Hindi
सामान्यत: प्रसव के कुछ समय के बाद लिनिया नाइग्रा चली जाती है, लेकिन एकदम नहीं। अगर प्रसव के छह माह के बाद भी यह न जाए, तो आप नारियल तेल से मसाज कर सकती हैं। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर कोई क्रीम ले सकती हैं। यह घबराने वाली स्थिति नहीं है।
प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर लाइन का क्या मतलब होता है?