प्रेगनेंसी के पहले दूसरे महीने में क्या खाना चाहिए?pregnancytips.in

Posted on Wed 25th May 2022 : 13:27

Pregnancy Second Month Diet: प्रेगनेंसी के दूसरे महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में आपको आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा का सेवन करना चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है।

Pregnancy Second Month Diet: प्रेगनेंसी के दूसरे महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि ये समय काफी नाजुक होता है। बच्चा अपने विकास के बेहद शुरूआती चरणों में होता है। ऐसे में मां के लिए ये जरूरी है कि वह अपने स्वास्थ्य और बच्चे के विकास के लिए आपको सभी तरह के पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। दरअसल प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने, जिसे आम भाषा में पहली तिमाही भी कहा जाता है, में महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही आपको थकान, उल्टी, पेट दर्द और मतली जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा आपको किसी खास तरह का खाना पसंद आ सकता है। जैसे कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान खट्टा या मीठा खाने का मन करता है और बाकी चीजों से उन्हें परेशानी होने लगती है। तो ऐसे में आप जो चीजें खाने में पसंद आ रही है, उनका ही सेवन करें और कोशिश करें कि उनमें ऐसी चीजें शामिल हो, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। साथ में आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि पैकेज्ड फूड का सेवन बिल्कुल न करें। इससे आपकी सेहत और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपको मिलावटी चीजों के सेवन, तीखा और खट्टा खाने से भी बचना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ खास डाइट टिप्स लाएं है, जिसकी मदद से आप प्रेगनेंसी के दौरान स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए हमने बात की गुड़गांव के डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।
प्रेगनेंसी के दौरान नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन

1. आपको बताते दें कि प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने आप काफी हद तक एक ही तरह की चीजों को फॉलो करते हैं लेकिन जैसे हम आगे बढ़ेंगे आपको बहुत सारी चीजों को लेकर सजग रहने की जरूरत पड़ती है।

2. प्रेगनेंसी के दूसरे महीने आपको अपने नाश्ते में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप लाल फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दरअसल प्रेगनेंसी के दूसरे महीने आपको आयरन की अधिक जरूरत होती है लेकिन इसके लिए आप खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। इसके लिए आप चुकंदर और पालक का सेवन भी कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद ही सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

3. इसके अलावा आप दलिया, पोहा, ओट्स, हरी सब्जियों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

4. अगर आप सुबह के समय जूस पीना पसंद करते हैं, तो जरूर पिएं लेकिन फलों में खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल न करें। जैसे कीवी, पपीता और पाइनएप्पल के सेवन से परहेज करें।

5. इसके अलावा आप सुबह में दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन भी कर सकते हैं।

pregnancy-diet
दोपहर की डाइट में शामिल करें इन चीजों को

1. दोपहर के खाने में आप अधिक से अधिक हरी सब्जियों, रोटी और दाल का सेवन करें। हरी सब्जियों से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

2. इसके अलावा अगर आपको नॉनवेज पसंद है, तो चिकन का सेवन करें लेकिन मछली खाने से परहेज करें क्योंकि इसमें मरकरी की अधिक मात्रा हो सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप मछली खाना भी चाहते हैं, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि उसमें मरकरी की मात्रा न हो।

3. इसके अलावा आपको कैल्शियम का भी अधिक सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में आपके शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है। आप दही, मक्खन और बटर भी खा सकते हैं।

4. इसके अलावा आप अगर कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो सलाद या घर पर बने स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं लेकिन प्रेगनेंसी में आपको हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए ताकि पेट खाली न रहे।
शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी

1. प्रेगनेंसी के दूसरे महीने आपको अपने खाने में फाइबर की अधिक मात्रा लेने की जरूरत होती है क्योंकि कब्ज और अपच की समस्या आपको काफी परेशान कर सकती है।

2. शाम के समय आप स्प्राउट चाट खा सकते हैं। दरअसल गर्मी के दिनों में स्प्राउट या अन्य ऐसी चीजें से गंध आ सकती है, तो बेहतर होगा कि आप उन्हें चाट या ऑलिव ऑयल में फ्राई करके खा लें।

3. शाम के समय अगर आपको चाय पीना पसंद है, तो कुछ समय के लिए आपको इसे छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। प्रेगनेंसी के दूसरे महीने चाय या कॉफी का सेवन बिल्कुल न करें।

pregnancy-diet
रात का डिनर हो लाइट

1. रात को दो रोटी और हरी सब्जी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप एक तरह का खाना खा करके बोर हो गए हैं, तो आप इडली और सांभर रात के डिनर में रख सकते हैं।

2. इसके अलावा आप रात में दलिया या खिचड़ी भी खा सकते हैं। इससे भी आपको सुबह काफी हल्कापन महसूस होता है। ज्यादा से ज्यादा साबुत अनाज खाने की कोशिश करें।

3. रात में आपको राइस खाने का मन करें, तो आपको ब्राउन राइस और पनीर की सब्जी खा सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिल सकती है।

4. इसके अलावा नॉनवेज खाना चाहते हैं, तो उबले अंडे के सेवन की बजाय कुकड एग का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info