Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए पेट को कैसे कम करें?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 22
प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए पेट को कैसे कम करें?
डिलीवरी के बाद पेटी की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्‍याओं और बदलावों से गुजरना पडता है।
गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन प्रेगनेंसी के बाद इस बढ़े हुए वजन को घटाना बहुत मुश्किल होता है। गर्भ में शिशु के लिए जगह बनाने के लिए पेट की मांसपेशियों और संयोजी ऊतक खिंच जाते हैं। इसके साथ ही शिशु को पर्याप्‍त जगह देने के लिए छोटी आंत और पेट भी शिफ्ट होता है।

​​पेट की चर्बी कैसे कम करें

डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ पेट यानी बेली फैट महिलाओं को बहुत परेशान करता है। अगर आप भी प्रसव के बाद पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय जानना चाहती हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढें।
​मालिश

जिम में पसीना बहाए बिना फैट कम करने का सबसे असरकारी और आसान तरीका है मालिश। मालिश से पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ये फैट को रिलीज और वितरित करती है और मेटाबोलिज्‍म में सुधार लाती है जिससे बेबी फैट से छुटकारा मिलता है। हर सप्‍ताह मालिश करवाने से आपको लाभ होगा।
​डायट

24 घंटे शिशु की देखभाल करने के लिए मां के शरीर को भी एनर्जी की जरूरत होती है। पूरे दिन में हेल्‍दी स्‍नैक्‍स खाकर आप अनहेल्‍दी क्रेविंग से बच सकती हैं।

अपनी डायट में उच्‍च फाइबर युक्‍त चीजों को शामिल करें जिससे कि पेट ठीक तरह से साफ हो सके। ओट्स खाएं और हरी पत्तेदार एवं रंग बिरंगी सब्जियों, प्रोटीन, मसालों, ग्रीन टी को अपनी डायट में शामिल करें एवं खूब पानी पिएं।
​अनुलोम विलोम

ये एक ऐसा योगासन है जिसमें डायफ्राम से हवा लेकर उसे एब्‍स में रोक कर रखा जाता है। इस ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज से पेट का ऊपरी और निचला हिस्‍सा टोन होता है। सही पोस्‍चर में बैटने से पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और पाचन ठीक रहता है।
​ग्रीन टी
ग्रीन टी में ऐसे कई सक्रिय तत्‍व होते हैं जो फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। ग्रीन टी में एपिगैलोसेटंचिन गैलेट नामक एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो मेटाबोलिज्‍म को दुरुस्‍त करता है। ग्रीन टी से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।
​टमाटर और लहसुन
डिलीवरी के बाद बेली फैट घटाने का सबसे असरदार नुस्‍खा है टमाटर। टमाटर ब्‍लड शुगर को संतुलित रखता है जिससे क्रेविंग कंट्रोल में रहती है। ये भूख को भी कम करता है। टमाटर में लाइकोपिन और बीटा कैरोटीन भी होता है जो मेटाबोलिज्‍म को तेज कर फैट को कम करता है।

रोज सुबह खाली पेट दो से चार लहसुन की कलियां चबाने से बेली फैट में कमी आती है। लहसुन खाने के तुरंत बाद नींबू पानी पीने से दोगुना फायदा होता है।
दालचीनी का पानी और करेले का जूस

आधा चम्‍मच दालचीनी का पाउडर लें और उसे एक गिलास गुनगुने पानी में घोल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर पी लें। इसका स्‍वाद बढ़ाने के लिए आप एक चम्‍मच शहद भी मिला सकती हैं। इस पानी को सुबह नाश्‍ते से पहले और रात को सोने से पहले पिएं।

इसके अलावा करेले का जूस भी फैट घटाने का काम करता है। पेट को अंदर करने के लिए रोज सुबह करेले का ताजा जूस पिएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp