Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में अदरक खाने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 14
प्रेगनेंसी में अदरक खाने से क्या होता है?
कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में सहायक : प्रेगनेंसी के दौरान अदरक कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित करने में बहुत लाभदायक माना जाता है। बच्चे के लिए ब्लड सप्लाई करता है : अगर आप प्रेगनेंट होने के दौरान अदरक का सेवन करती हैं, तो आपके बच्चे तक ब्लड सप्लाई पर्याप्त मात्रा में पहुंच जायेगी।

गर्भावस्‍था में कितनी अदरक खा सकती हैं
प्रेगनेंसी में अदरक के सेवन को लेकर मॉडरेशन करना जरूरी है। एक दिन में आप दो से चार बार लगभग एक ग्राम अदरक खा सकती हैं। आप कच्‍ची अदरक के साथ साथ इसके कैंडी के रूप में भी खा सकती हैं। कहते हैं कि अदरक मतली और मॉर्निंग सिकनेस को दूर करती है। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में अदरक की चाय पीने से मॉर्निंग सिकनेस दूर करने में मदद मिल सकती है।

प्रेगनेंसी में अदरक खाने के फायदे
गर्भावस्‍था में कोलेस्‍ट्रोल को कंट्रोल में रखने में अदरक असरकारी होती है। इससे रक्‍त का प्रवाह संतुलित रहता है और भ्रूण तक भी पर्याप्‍त खून की आपूर्ति होती है।
प्रेगनेंसी में इम्‍यून सिस्‍टम थोड़ा कमजोर हो जाता है जिससे आसानी से संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है। अदरक इम्यून सिस्‍टम को मजबूत करती है। इसकी मदद से भोजन से मिलने वाले पोषक तत्‍वों को सोखने में मदद मिलती है।

बरतें सावधानी
अदरक खाने से प्रेगनेंसी की थकान भी दूर होती है और ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रहता है। रात को सोने से पहले अदरक के सेवन से अपच, गैस और पेट फूलने की समस्‍या नहीं होती। अगर आप खून को पतला करने या ब्‍लड प्रेशर की दवा ले रही हैं तो डायट में अदरक को शामिल करने से पहले डॉक्‍टर से जरूर पूछें।

क्‍या अदरक से मिसकैरेज हो सकता है
अगर आप अधिक मात्रा में अदरक का सेवन कर लेती हैं तो इसकी वजह से मिसकैरेज हो सकता है। डॉक्‍टर से इस बारे में चर्चा करें कि आप कितनी मात्रा में अदरक खा सकती हैं।

प्रेगनेंसी डायट में कैसे करें शामिल
आप कई तरह से अपनी डायट में अदरक को शामिल कर सकती हैं जैसे कि चाय, कैंडी या कैप्‍सूल। सब्‍जी और दाल पकाते समय भी उसमें अदरक काटकर डाल सकती हैं। वहीं, गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए अदरक को उबालकर इस पानी को पीने से भी फायदा होता है।
सूप में भी अदरक डाल सकती हैं और अदरक, दालचीनी एवं पुदीने की चाय बनाकर पी सकती हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp