गर्भवती होने पर थकान महसूस होना एकदम सामान्य बात है। गर्भावस्था के शुरुआती कुछ हफ्तों में और अंत में विशेषकर ऐसा होता है। जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपके शरीर के लगभग हर हिस्से में भारी बदलाव होते हैं, जिस वजह से आपको अत्याधिक थकान महसूस हो सकती है।
प्रेगनेंसी में आलस- आप अपरा (प्लेसेंटा) का निर्माण कर रही होती हैं, जो कि शिशु की जीवन-आधार प्रणाली होती है। आपके हॉर्मोन स्तर और मेटाबॉलिज्म में तेजी से बदलाव हो रहा है, वहीं आपकी रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) इस समय कम होने लगते हैं। इन सभी वजहों से आप लगातार थकी-थकी सी महसूस करती हैं।
प्रेगनेंसी में आलस क्यों आता है?