प्रेगनेंसी में कच्चे नारियल खाने से क्या होता है?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, एक्सपर्ट से जानें ज्यादा खाने के कुछ नुकसान

प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिसके कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर महिलाओं को कुछ ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करने की सलाह देते हैं जो महिलाओं के साथ-साथ उनके भ्रूण के विकास में भी मददगार हों। आज हम बात कर रहे हैं कच्चे नारियल की। कच्चे नारियल के अंदर कोलेस्ट्रोल, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे नारियल का सेवन महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि महिलाओं को नुकसान और सावधानियों के बारे में भी पता होना जरूरी है। आज हमारे लिए भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चा नारियल खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही नुकसान और कुछ सावधानियों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कच्चे नारियल का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि महिलाओं के लिए कच्चे नारियल का सेवन एकदम सुरक्षित होता है। कच्चे नारियल के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल गर्भवती महिलाओं को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकते हैं बल्कि महिलाएं कब्ज, हार्टबर्न, मॉर्निंग सिकनेस आदि से भी दूर रह सकती हैं।
गर्भावस्था में कच्चा नारियल खाने के फायदे

जैसा कि हमने पहले भी बताया प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा नारियल खाया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। यह फायदे निम्न प्रकार हैं-
1 - मॉर्निंग सिकनेस की समस्या

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं कच्चे नारियल का सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से न केवल मॉर्निंग की समस्या दूर होगी बल्कि महिलाएं माइग्रेन की समस्या, सुबह उठकर होने वाले सिर दर्द की समस्या, कमर के निचले हिस्से में अकड़न की समस्या आदि को दूर कर सकती हैं।
2 - शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर

गर्भवती महिलाओं के शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर बनाने के लिए सूखा नारियल आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती है तो उनके शरीर में ब्लड की मात्रा 50% तक बढ़ सकती है। ऐसे में यदि उनके शरीर में खराब ब्लड फ्लो होता है तो ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण पैर में सूजन, पैर में दर्द आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में कच्चे नारियल के सेवन से शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाया जा सकता है।
3 - मतली की समस्या से राहत

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी, मतली, जी मिचलाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बता दें कि गर्भावस्था में कच्चे नारियल का सेवन इन समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। यदि महिलाएं कच्चे नारियल का सेवन करती हैं तो उल्टी को दूर करने के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या, सीने में जलन आदि की समस्या भी हो सकती है।
4 - इम्यूनिटी हो मजबूत

प्रेगनेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी स्ट्रांग होनी जरूरी है। ऐसे में वह संक्रमण या किसी अन्य बुखार आदि से बच सकती हैं। बता दें कि सूखे नारियल के सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान इम्यूनिटी को स्ट्रांग किया जा सकता है। ऐसा करने से न केवल गर्भ में पल रहा बच्चा सुरक्षित रह सकता है बल्कि महिलाएं भी कई संक्रमण से खुद को बचा सकती हैं।
5 - एनीमिया से बचाव

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं एनीमिया यानी खून की कमी का सामना कर सकती हैं। वहीं शरीर में खून की कमी के पीछे आयरन की कमी भी जिम्मेदार होती है। बता दें कि प्रेगनेंसी में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए कच्चा नारियल आपके बेहद काम आ सकता है। कच्चे नारियल के सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
6 - त्वचा के लिए अच्छा

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए कच्चा नारियल महिलाओं के बेहद काम आ सकता है। इसके सेवन से न केवल स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनी रह सकती है बल्कि त्वचा पर दाग-धब्बे, काले निशान आदि से भी राहत मिल सकती है।
प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के नुकसान और कुछ सावधानियां

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा नारियल खाने से महिलाओं के शरीर में फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। जानते हैं निम्न नुकसान और सावधानी...

1 - कच्चा नारियल खाने से महिलाओं को एलर्जी महसूस हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को चेहरे पर लाल दाने, त्वचा पर लालिमा, त्वचा पर खुजली आदि का सामना करना पड़ सकता है।

2 - प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे नारियल से महिलाओं को गले में खराश की समस्या हो सकती है। हालांकि यह एकदम ही सामान्य समस्या है क्योंकि कच्चे गोले को महिलाओं को काफी चबाना पड़ता है, जिसके कारण छोटे छोटे कण गले में अटक सकते हैं।

3 - कच्चे गोले में शुगर भी मौजूद होती है ऐसे में इसकी अधिकता से महिलाओं को बचना चाहिए।

4 - कच्चे नारियल में हाई सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है।

5 - कच्चे नारियल में फाइबर भी मौजूद होता है। ऐसे में इसकी अधिकता पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करा सकती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा नारियल खाना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत ते लिए नुकसानदेह होती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में किसी भी चीज को जोड़ने या घटाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। इससे अलग यदि महिलाएं कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं तो अपनी डाइट में कच्चे नारियल को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी है।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info