क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अनार का सेवन सुरक्षित है?
कई डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अनार और अनार का रस पीना शरीर के लिए हानिकारक नहीं है क्योंकि अभी तक इसका कोई मेडिकल प्रूफ सामने नहीं आया है. साथ ही अभी तक ऐसी कोई घटना भी सामने नहीं आई है. जिससे ये कहा जाए कि इस दौरान अनार खाना नुकसानदायक साबित हुआ. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी महिला को अनार के अर्क का सेवन नहीं करना चाहिए, हालांकि वो अनार का जूस पी सकती हैं. बता दें कि अनार में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. जो पूरे शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.
अनार के पोषक तत्व और मिनरल्स
अनार के रस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को कई पोषक तत्व और मिनरल्स मिलते हैं. बता दें कि अनार का जूस भरपूर मात्रा में विटामिन K,कैल्शियम, फोलेट, आयरन, प्रोटीन और फाइबर प्रदान कर सकता है. साथ ही अनार भी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है. अनार का रस गर्भावस्था से संबंधित ऐंठन से तुरंत राहत प्रदान कर सकता है.
अनार से पाचन बहुत अच्छा रहता है
अनार पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है.बता दें कि अनार का जूस हमारे पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और इसी के चलते इस जूस को पीने अगर आपको गैस एसिडिटी आदि की कोई भी दिक्कत होगी तो वह दूर हो जाएगी.
बच्चे के दिमाग के विकास लिए फायदेमंद
अनार का जूस बच्चे के दिमाग के विकास लिए फायदेमंद है.एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेमोरी बढ़ाने के लिए अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है.बता दें कि अनार का जूस मस्तिष्क की फंक्शनल एक्टिविटी को बढ़ाता है. इसलिए तेज दिमाग और याददाश्त के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए.
एनीमिया के जोखिम को कम करता है
विटामिन सी के कारण अनार गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के जोखिम को कम करता है.एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप रोजाना अनार का सेवन करते हैं तो यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने और एनीमिया से लड़ने में मदद करता है. अनार में विटामिन सी का हाई कंटेंट होता है जिसके चलते अनार हमारे शरीर में मौजूद आयरन को विटामिन सी के रूप में अच्छी तरह से अब्सॉर्ब करता है.
प्रेगनेंसी में खाली पेट अनार खाने से क्या होता है?