Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में गैस का दर्द कैसा महसूस होता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 20
प्रेगनेंसी में गैस का दर्द कैसा महसूस होता है?
आपको गर्भावस्था में सामान्य से ज्यादा गैस हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके शरीर में गर्भावस्था हॉर्मोन प्रोजेस्टीरोन का स्तर बहुत ज्यादा होता है।

इसकी वजह से पूरे शरीर में मुलायम मांसपेशीय उत्तक शिथिल हो जाते हैं। इनमें पाचन में मदद करने वाली मांसपेशियां भी शामिल हैं। इसकी वजह से आपको सामान्य से ज्यादा गैस, फुलावट और असहजता महसूस हो सकती है और ऐसा गर्भावस्था की शुरुआत में भी हो सकता है। आपको सामान्य से ज्यादा डकार भी आ सकती हैं।

गर्भावस्था में अक्सर पेट बढ़ने पर कपड़े ढीले करने की जरुरत महसूस होती है। मगर चाहे अभी आपका बढ़ा हुआ पेट दिखाई न दे रहा हो, तो भी गैस और फुलावट से राहत पाने के लिए आपको शायद अपनी सलवार ढीली करने या जीन्स या पेंट के बटन खोलने की जरुरत महसूस हो सकती है।

गर्भावस्था के बाद के चरण में आपका बढ़ता हुआ शिशु पेट में जगह घेरने लगता है। इसकी वजह से पाचन क्रिया और धीमी हो सकती है। साथ ही शिशु द्वारा पेट पर दबाव डालने की वजह से आपको खाना खाने के बाद और ज्यादा फुलावट महसूस हो सकती है। ऐसा खासतौर पर भारी भोजन करने के बाद हो सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp