प्रेगनेंसी में चाय पीने से क्या होता है?
गर्भावस्था में कैफीन का सेवन ठीक नहीं होता है और चाय में कैफीन भी होता है इसलिए प्रेग्नेंसी में ज्यादा चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेग्नेंसी में एक दिन में 200 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में कैफीन लेना ठीक नहीं होता है। दूध की चाय, ग्रीन और ब्लैक टी और उलोंग टी में लगभग 40 से 50 मिलीग्राम कैफीन होता है।