Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में चावल खाने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 21
प्रेगनेंसी में चावल खाने से क्या होता है?
​गर्भावस्‍था में चावल खाने से क्‍या होता है-

*चावल में सोडियम की मात्रा कम होती है और यह ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। गर्भावस्‍था में महिला का बीपी कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है ताकि शिशु और मां को कोई मुश्किल ना हो।

*चावल प्राकृतिक मूत्रवर्द्धक होते हैं जो गर्भवती महिला को यूरोजेनाइटल इंफेक्‍शन से बचाने में मदद करते हैं।

*ब्राउन राइस में न्‍यूरोट्रांस्‍मीटर न्‍यूट्रिएंट होते हैं जिससे प्रेग्‍नेंसी में बच्‍चे के दिमाग के विकास में मदद मिलती है और शिशु के बौद्धिक कार्य में सुधार आता है। चावल एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करते हैं जो गर्भवती मां के लिए फायदेमंद होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं और संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।

*चावल में कोलेस्‍ट्रोल बिलकुल नहीं होता है इसलिए प्रेग्‍नेंसी के दौरान चावल खाने से कोलेस्‍ट्रोल लेवल कंट्रोल रहता है।

प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने के फायदे-

*गर्भवती महिलाओं के लिए चावल खाना कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, जैसे कि :

*चावल में उच्‍च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। प्रेगनेंट महिलाओं को चावल खाने से एनर्जी मिलती है।

*चावल में कई तरह के विटामिन जैसे कि विटामिन डी, राइबोफ्लेविन और थाइमिन होता है। इसके अलावा इसमें अनेक खनिज पदार्थ जैसे कि कैल्शियम, आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने से हड्डियां और दांत भी मजबूत होते हैं।

*चावल में खूब स्‍टार्च होता है जो पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। यह अच्‍छे बैक्‍टीरिया को बढ़ाता है और प्रेग्‍नेंसी में कब्‍ज नहीं होने देता है।

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp