Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में ज्यादा उल्टियां क्यों होती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 13
प्रेगनेंसी में ज्यादा उल्टियां क्यों होती है?
प्रेग्नेंसी में बार-बार उल्टी आना है सामान्य, इन उपायों से दूर होगी मितली की समस्या
प्रेग्नेंसी में बार बार उल्टी आने का इलाज
कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी शुरू होते ही मितली आना, बार बार उल्टी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. हालांकि यह नॉर्मल हैं, लेकिन कुछ नेचुरल टिप्स इन को दूर किया जा सकता है.



Vomiting during pregnancy -प्रेग्नेंसी शुरू होते ही मितली आना या उल्टी आना बहुत कॉमन बात है बहुत-सी महिलाओं को यह फीलिंग होती है. देखा जाए तो यह वह अवस्था है जब एक महिला बहुत सारे बदलावों से गुजरती है ऐसे में शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होते हैं और उन हार्मोनल बदलावों के चलते ही मितली आना या उल्टी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. बहुत सी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में हर चीज खाने या पीने के बाद उल्टी आती है और इस जी मिचलाने की समस्या से वे काफी परेशान होती हैं. कुछ टिप्स की मदद से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी टिप्स के बारे में जिनसे प्रेग्नेंसी की शुरुआत में बार बार उलटी आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है.

-तली हुई, ग्रीसी या फिर स्पाइसी चीजों का सेवन न करें.
-जिन चीजों में ज्यादा स्मेल आती है उन्हें अवॉयड ही करें. ठंडी ठंडी चीजों का या फिर रूम तापमान वाली चीजों का ज्यादा सेवन करें. ज्यादा स्ट्रॉन्ग स्मेल की चीजें खाने से भी जी मिचलाने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.
-अगर इसके बाद भी बहुत ज्यादा उल्टियां आने की समस्या देखने को मिल रही है तो फिर डॉक्टर के पास जाएं.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp