प्रेगनेंसी में ज्यादा चलने से क्या होता है?
पैदल चलने से मांसपेशियां टोन रहती हैं और पेट बढ़नेकी वजह से हो रही असहजता एवं पैरों में दर्द भी कम होता है। रोजाना वॉक करने से प्रेगनेंसी में वजन कंट्रोल में रहता है। गर्भावस्था में पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है।