Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में ज्यादा भूख लगने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 09 Oct 2022 | Views: 17
प्रेगनेंसी में ज्यादा भूख लगने से क्या होता है?
प्रेगनेंसी के दौरान क्यों लगती है ज्यादा भूख? जानें कारण
Pregnancy Tips: अकसर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि ज्यादा भूख लगना कोई समस्या है भी या नहीं, यह भी एक सवाल बना हुआ है. जानते हैं गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगने के कारण...
Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान क्यों लगती है ज्यादा भूख? जानें कारण
pregnancy care tips

Pregnancy Tips: अकसर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के हार्मोन में बदलाव होता है. ऐसे में मूड स्विंग की समस्या, स्वभाव में बदलाव आना, चिड़चिड़ापन महसूस करना स्वभाविक है. वहीं कुछ महिलाओं को ज्यादा भूख लगने की समस्या (Appetite Causes) भी होती है. हालांकि ज्यादा भूख लगना एक समस्या है भी या नहीं, इसके बारे में पता होना जरूरी है. साथ ही यह जानना जरूरी है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा भूख क्यों लगती है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. जानते हैं गर्भावस्था में ज्यादा भूख (Appetite During Pregnancy) लगने के क्या कारण हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…Also Read - घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें? कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा रिजल्ट
गर्भावस्था में ज्यादा भूख लगने के कारण (Appetite During Pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के कारण महिलाओं को ज्यादा एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसके कारण उन्हें ज्यादा भूख लग सकती हैं. ऐसे समय में जब भी महिलाओं को भूख लगे तो तुरंत डॉक्टर द्वारा प्रोवाइड की गईं चीजों का सेवन करना चाहिए.
प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में मौजूद प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन में बदलाव आता है तब भी भूख बढ़ने की समस्या हो सकती है.
प्रेगनेंसी के दौरान भोजन से जुड़े हारमोंस में भी बदलाव आता है. ऐसे में या तो महिलाओं की भूख बढ़ सकती है या फिर महिलाओं को कम भूख लगने की समस्या भी हो सकती है.
महिलाओं को ज्यादा भूख पानी की कमी के कारण भी लग सकती है. इस पर एक शोध भी सामने आया था, जिससे पता चलता है कि यदि महिला 8 से 9 गिलास पानी का सेवन करें तो ऐसे में वे अपनी भूख को शांत कर सकती हैं. यह शोध एनसीबीआई की साइट पर पब्लिश किया गया था, जिसके मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ता है साथ ही भूख भी बढ़ती है. ऐसे में पानी वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ भूख को भी शांत कर सकता है.

नोट – यहां दिए पॉइंट्स यह बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने के पीछे हारमोंस में बदलाव जिम्मेदार हैं. लेकिन महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर्स से चेकअप करवाना चाहिए. हो सकता है कि इसके पीछे कोई और गंभीर समस्या भी हो.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp