दो महीने के आखिर में आपके बच्चे का साइज एक जामुन के बराबर हो जाता है। उसका वजन लगभग 1.13 ग्राम के आसपास होगा।
आपके बच्चे के शरीर में आवश्यक अंग बन चुके हैं और अब उनका विकास हो रहा है। दूसरी तरफ आपके यूटेरस का साइज इस समय एक मध्यम आकार के संतरे जितना हो गया होगा। यह बढ़ता रहेगा क्योंकि नौ महीनों तक यही आपके नन्हे मेहमान का घर होगा।
उसकी आकृति एक मुड़ी हुई ट्यूब जैसी है जिसके एक सिरे पर सिर है और दूसरे सिरे पर उसका निचला हिस्सा। इन दोनों सिरों के बीच उसकी स्पाइनल कॉर्ड है, जिसके बनने की अभी शुरुआत हुई है। इसी तरह अभी उसके गर्भनाल या प्लेसेंटा का भी विकास होना है।
प्रेगनेंसी में डेढ़ महीने का बच्चा कितना बड़ा होता है?