वर्तमान युग में, पित्त पथरी और प्रीक्लेम्पसिया से संबंधित विकार गर्भवती महिलाओं में पीलिया का सबसे आम कारण हैं। गर्भावस्था के दौरान उच्च मातृ बिलीरुबिन का कारण बनने वाले विकार भ्रूण के लिए बढ़ते जोखिम से जुड़े होते हैं।
आमतौर पर वे यौन क्रिया या हेमेटोजेनियस मार्ग से फैलने वाले पुराने संक्रमण होते हैं। इससे तीव्र हेपेटाइटिस हो सकता है, जिससे पीलिया हो सकता है।
प्रेगनेंसी में जॉन्डिस होने का मुख्य कारण यह है कि, जब हमारे शरीर में बिलिरुबिन की मात्रा बढ़ जाती तो यह समस्या पैदा होती है। बिलिरुबिन पीले रंग का एक लिक्विड सब्स्टेंस होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के ब्रेकडाउन होने के बाद बनता है और यह पदार्थ लीवर में पाया जाता है, ज्यादातर पाचन के दौरान यह आपके शरीर से बाहर निकल जाता है और जब नए सेल्स बनने लगते हैं तो पुराने रेड ब्लड सेल्स नष्ट हो जाते हैं, इस प्रकार हम सबके शरीर में बिलिरुबिन पाया जाता है। यह हमारे शरीर में खाने के अवशोषण और मल त्याग में सहायता करता है। यदि किसी कारण से इसका बैलेंस बिगड़ जाता है या रेड ब्लड सेल्स समय से पहले ही ब्रेकडाउन होने लगते हैं तो बिलिरुबिन का लेवल तेजी से हमारे शरीर में बढ़ने लगता है और फिर शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता और आप देख सकेंगी कि इस दौरान आपकी त्वचा और आँखें पीली पड़ने लगती है और शरीर में बहुत कमजोरी आने लगती हैं, साथ ही पेशाब में भी पीलापन होता है। गर्भावस्था के दौरान आपके लिए यह काफी खतरनाक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान लीवर की समस्या होने से यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है, जिसमें एब्नार्मल लीवर फंक्शन, हिपेटिक एंड बिलियरी सिस्टम डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं शामिल हैं, अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिए जाए तो मामला गंभीर हो सकता है।
प्रेगनेंसी में पीलिया क्यों होता है?