पेट के निचले हिस्से में दर्द कई बार मूत्रमार्ग संक्रमण का भी संकेत हो सकता है। आपको बुखार और तबियत खराब हो सकती है या फिर पेशाब करते समय दर्द हो सकता है। यदि आप इन लक्षणों को लेकर निश्चित नहीं हों, तो डॉक्टर से बात करें। वे इनफेक्शन का पता लगाने के लिए आपके पेशाब की जांच करवा सकती हैं।
यदि आपको पुरोनितंबास्थि में या इसके आसपास सामने की तरफ दर्द होता है, तो हो सकता है आपको सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (एसपीडी) हो। यह वह स्थिति है जो श्रोणि में कुछ अस्थिबंधो को प्रभावित करती है। अगर आपको एसपीडी से जुड़ी समस्या लगती है, तो अपनी डॉक्टर से बात करें, वे आपको फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाने की सलाह दे सकती हैं।
पेट दर्द के कुछ अन्य असामान्य कारण भी हो सकते हैं, जो शायद गर्भावस्था से जुड़े न हों जैसे कि अपेंडिसाइटिस।
राउंड लिगामेंट दर्द की पुष्टि करने से पहले डॉक्टर पेट दर्द के अन्य संभावित कारणों की भी जांच करेंगी। गर्भावस्था में पेट दर्द के बारे में यहां और अधिक पढ़ें।
प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द हो तो क्या करें?