प्रेग्नेंसी में सही डाइट के साथ अगर आप भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं फाइबर वाली चीज़ें खाती हैं तनाव नहीं लेती तो कई सारी दिक्कतों से बची रह सकती हैं। जिसमें से एक है गैस। जिसके बारे में आज हम बात करेंगे।
गर्भावस्था में बार-बार भूख लगती रहती है जिसके चलते महिलाएं कुछ न कुछ खाती ही रहती हैं लेकिन खाने के हिसाब से उतना चलना-फिरना नहीं हो पाता ऐसे में कई बार उन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। हर बार गैस बनने पर दवाइयों का सेवन सही नहीं होता ऐसे में कोशिश होनी चाहिए कि खानपान ऐसा रखें जिससे गैस की समस्या होने ही न पाएं और अगर होती है तो इसे नेचुरली ही ठीक करें। गैस की समस्या न सिर्फ होने वाली मां बल्कि बच्चे को भी परेशान करती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो करेंगी गैस की समस्या दूर।
पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
सर्दी हो या गर्मी बॉडी में पानी की कमी न होने दें। क्योंकि इसका काम बॉडी के अंदर मौजूद गंदगी को बाहर निकालना है। इसके अलावा पानी से कई सारी दिक्कतें भी दूर होती और बॉडी भी हाइड्रेट रहती है। जिससे खुजली वगैरह की समस्या नहीं होती तो दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं।
फाइबर से भरपूर चीज़ें डाइट में लें
प्रेग्नेंसी में गैस और कब्ज की समस्या न सताए इसके लिए फाइबर से भरपूर चीज़ों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। फ्रूट्स, पॉपकॉर्न, साबुत अनाज में फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा होती है जो इससे ये सारी दिक्कतें नहीं होती।
मेथी के दाने
प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर ही अगर आपको गैस बनती रहती है तो अच्छा होगा की मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठने के बाद सबसे पहले इसका पानी पिएं, बहुत ही ज्यादा फायदा करता है।
प्रेगनेंसी में पेट में गैस के उपाय?