Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में पेट में जलन हो तो क्या करें?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 17
प्रेगनेंसी में पेट में जलन हो तो क्या करें?
प्रेगनेंसी में पेट में जलन हो तो क्या करें---
शरीर में हार्मोन की बदलाव की वजह से ये समस्या आम है लेकिन कभी-कभी इसकी वजह से महिलाओं को बहुत परेशानी होती है. इन समस्याओं से बचने के लिए प्रेग्नेंसी में खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. इस समय जितना हो सके वसायुक्त, मसालेदार और तले भोजन से दूर रहें. कुछ घरेलू उपायों से भी एसिडिटी और जलन से आराम मिल सकता है.

नारियल पानी

अगर आपको प्रेग्नेंसी में जलन और एसिडिटी की शिकायत है तो आप सुबह-सुबह चाय या कॉफी की जगह नारियल पानी पिएं. नारियल पानी शरीर को ताजगी देता है और इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. नारियल पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है.

अदरक

अदरक ना केवल सीने और पेट की जलन दूर करता है बल्कि मितली, अपच और मॉर्निंग सिकनेस भी दूर करता है. आप या तो अपने मुंह में अदरक का एक छोटा टुकड़ा रखें या फिर अदरक की चाय पी लें. आपको काफी आराम महसूस होगा.

सौंफ

आयुर्वेद में एसिड कम करने के लिए सौंफ को बहुत कारगर माना गया है. दोपहर या रात के खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने से आपको काफी आराम मिलेगा. आप सौंफ की चाय बनाकर भी पी सकती हैं. इसके लिए एक कप पानी में तीन चम्मच कुटी हुई सौंफ डालकर उबाल लें और इसे छान कर पिएं.

कम अंतराल में थोड़ा-थोड़ा 4-5 बार खाएं, ताकि भोजन को सही से पचने का समय मिले. खाना को अच्छी तरह से चबाकर खाएं. खाना खाने के बीच-बीच में पानी ना पिएं. इससे भी सीन में जलन (Heartburn in pregnancy) हो सकता है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp