प्रेग्नेंसी में पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
गर्भावस्था के नौ महीने बहुत मुश्किल होते हैं और इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं।
खाना कैसे खाएं
गर्भावस्था के दौरान पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। एसिडिटी, गैस या सीने में जलन की वजह से ऐसा हो सकता है। अगर आप अपनी डायट का अच्छी तरह से ध्यान रखें तो काफी हद तक पेट दर्द को कम किया जा सकता है। दिन में तीन बार की जगह चार या पांच बार कर के थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और विटामिन मिलेंगें। इसकी मदद से शरीर अपने आप ही दर्द से लड़ पाएगा।
प्रेग्नेंसी में कैफीन के कारण भी पेट दर्द हो सकता है। कैफीन में एसिड बेस ऑयल होता है जो एसिडिटी और गैस पैदा करता है जिससे आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को कॉफी, चाय, सोडा आदि लेने से मना किया जाता है।
प्रेगनेंसी में पेट में दर्द होने पर क्या खाना चाहिए?