Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में ब्लड कम होने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 15
प्रेगनेंसी में ब्लड कम होने से क्या होता है?
यदि प्रेग्‍नेंसी में खून की कमी हो जाए तो एनीमिया का खतरा रहता है। गर्भावस्‍था में एनीमिया का खतरा रहता है। एनीमिया में ऊतकों और भ्रूण तक ऑक्‍सीजन ले जाने के लिए खून पर्याप्‍त मात्रा में स्‍वस्‍थ लाल रक्‍त कोशिकाएं नहीं बना पाता है। रेग्‍नेंसी के दौरान शिशु के विकास के लिए शरीर अधिक मात्रा में खून बनाता है और अगर इस दौरान आप पर्याप्‍त आयरन या अन्‍य पोषक तत्‍व नहीं ले रही हैं तो आपके शरीर में अधिक खून बनाने के लिए जरूरी लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण रुक सकता है। प्रेग्‍नेंसी में एनीमिया होना सामान्‍य बात है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में हीमोग्लोबिन यानी HB का लेवल ज्यादा होना चाहिए. प्रेग्नेंट महिलाओं में हीमोग्लोबिन का लेवल 12 से कम नहीं होना चाहिए. अगर 11 से कम हो तो इसका मतलब है कि आपको एनीमिया है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो मां और बच्चे दोनों की सेहत को खतरा हो सकता है.

प्रेगनेंसी में ब्लड कम होने से क्या होता है-
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो सबसे ज्यादा थकान रहती है.
घबराहट और कमजोरी महसूस होती है. .
त्वचा, होंठ और नाखून पीले पड़ने लगते हैं.
कभी-कभी चक्कर भी आने लगता है.
सांस लेने में कभी-कभी दिक्कत हो सकती है, सांस फूलने लगता है.
दिल की धड़कन तेज हो सकती है.
किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp