Google AdSense Header Slot

प्रेगनेंसी में भाप ले सकते हैं क्या?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 34
प्रेगनेंसी में भाप ले सकते हैं क्या?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिनमें से एक है सर्दी और जुकाम. गर्भावस्था के दौरान महिला काफी संवेदनशील हो जाती है, जिस कारण सर्दी-खांसी व जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को तकलीफ हो सकती है. इस दौरान महिलाएं अपनी मर्जी से कोई दवाई भी नहीं खा सकती उन्हें इसके लिए डॉक्टर्स की सलाह की जरूरत होती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनका इस्तेमाल गर्भवती महिलाएं सर्दी-जुकाम के समय में कर सकती हैं. यह घरेलू उपाय हैं और सेहत पर कोई इनका कोई नुकसान नहीं होता.

गर्भावस्था में सर्दी-जुकाम के लिए घरेलू उपाय

हम आपको गर्भावस्था के दौरान सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं.

– सर्दी जुकाम में अक्सर नाक बंद हो जाती है. जिससे सांस लेने में काफी दिक्कत होती है. आप गर्म पानी में यूकेलिप्टस तेल की कुछ बूंदें डालें और सिर को तौलिये ऐसे ढकें कि भाप बाहर न जा सके. फिर भाप के ऊपर मुंह ले जाकर गहरी सांस लेने की कोशिश करें. इस दौरान अपनी आंखें बंद रखें.

– गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रोग-प्रति रोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है.जिस कारण उन्हें आसानी से सर्दी जुकाम हो जाता है. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आपको पौष्टिक चीजें खानी चाहिए. आप अपने खानपान में हरी सब्जियां, टमाटर, पालक व फल जरूर शामिल करें, जिससे आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिले और रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो.

– गर्मियों में शरीर गर्म-सर्द होने की वजह से जुकाम की परेशानी हो जाती है. प्रेगनेंट महिलाएं जुकाम के दौरान ए.सी. वाले कमरे में बिल्कुल न जाएं. कोशिश करें हल्के पंखे के नीचे ही आराम करें या फिर बैठें. जितना हो सके शरीर को गर्म रखें.

– गले में खराश से राहत पाने के लिए यह बेहतरीन उपाय है. इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और धीरे-धीरे करके इस पानी को पिएं.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp