प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर होती है त्वचा से जुड़ी ये समस्याएं जानें कैसे करें देखभाल
महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी बहुत खास माना जाता प्रेगनेंसी हर महिला के लिए सबसे खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन इस दौरान उन्हें कई तरह की शारीरिक-मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी में महिलाओं को त्वचा से संबंधित समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। महिलाओं की त्वचा डल होने लगती है। दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं की एड़ियां भी फटने लगती हैं। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं के पेट के आस-पास वाले हिस्से में खुजली होने लगती है
नई दिल्ली : गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बहुत खास होता है। लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी स्किन का ध्यान रखना जरूरी होता है। गर्भावस्था में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक के साथ ही त्वचा की समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को पिंपल्स पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों की समस्या होने लगती है। प्रेगनेंसी में त्वचा में होने वाले बदलाव
1. कील-मुहांसे
प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे महीने में महिलाओं के शरीर में हार्मोन बदलाव होते है। इसकी वजह से उनके चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल प्रेगनेंसी में त्वचा में सीबम का उत्पादन अधिक होता है और पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे भी मुहांसों की समस्या बढ़ती है।
2. प्रेगनेंसी में ड्राय स्किन
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की त्वचा काफी ड्राय या रूखी हो जाती है। दरअसल इस समय भ्रूण भी मां के शरीर से पानी प्राप्त करता है और अगर मां कब पानी पीती हैं, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे स्किन ड्राय या रूखी हो जाती है।
3. पेट की त्वचा में खिंचाव
प्रेगनेंसी में महिलाओं के पेट की त्वचा में भी खिंचाव पैदा होता है। जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है, वैसे-वैसे पेट की त्वचा में खिंचाव पैदा होता है और इससे खुजली होने लगती है।
4. स्किन एलर्जी
प्रेगनेंसी में स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है इससे स्किन एलर्जी की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए आपको स्क्रब और डियोडरेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी बचें।
5. गर्दन की त्वचा का काला पड़ना
प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह त्वचा में पिगमेंटशन की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान आर्मपिट्स और गर्दन की त्वचा का रंग काला पड़ जाता है। त्वचा का रंग काला पड़ना भी प्रेगनेंसी की वजह से हो सकता है।
6. स्ट्रेच मार्क्स
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होना बहुत सामान्य है। दरअसल जैसे-जैसे बच्चे का विकास होता है, पेट की त्वचा में खिंचाव होता है। इससे इलास्टिक फाइबर टूट जाते हैं और महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं। जब बच्चे का वजन बढ़ता है, तो स्ट्रेच मार्क्स भी बढ़ सकते हैं।
प्रेगनेंसी में स्किन की देखभाल कैसे करें
1. प्रेगनेंसी में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ढेर सारा पानी पिएं और शुगर लोडेड चीजों से परहेज करें।
2. कील-मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए लैक्टिक बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
3. पेट में खिंचाव की वजह से अगर आपको खुजली महसूस हो तो इसके लिए किसी ऑर्गेनिक ऑयल से पेट की मालिश कर सकती हैं।
4. कैमिकल युक्त स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए।
5. रात को मेकअप जरूर रिमूव करें। इससे पूरे दिन का डर्ट स्किन से निकल जाएगा।
6. स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से बचने के लिए पेट जांघों और हिप्स के आस-पास को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करें।
7. दिन में अपनी त्वचा को 2 बार गुनगुने पानी से जरूर धोएं।
8. प्रेगनेंसी में अपनी सेहत और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। फलों और सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
9. जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और अधिक तला-भुना खाने से बचें।
प्रेगनेंसी में शरीर काला क्यों पड़ जाता है?