प्रेगनेंसी में क्यों होती है स्पॉटिंग-
जब निषेचित अंडा गर्भाशय की दीवार पर अपनी जड़ें जमाता है उस समय कुछ बूंदें स्पॉटिंग की दिखती हैं लेकिन अगर यह मात्रा में ज्यादा हो तो चिंता की बात होती है। इसके अलावा पहली तिमाही के अलावा बाद में प्रेग्नेंसी में कभी इस तरह का ब्लड दिखे तो इसे जोखिम की निशानी माना जाता है। ऐसा कुछ भी होने पर डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
क्या हैं खतरे
अगर प्रेग्नेंसी में स्पॉटिंग के अलावा कभी भी ब्लीडिंग हो तो समझना चाहिए कि यह इन्फेक्शन, मिसकैरेज या प्रेग्नेंसी में समस्या का संकेत है। गर्भनाल या प्लेसेंटा में नुकसान होने की वजह से भी ऐसा होता है।
प्रेगनेंसी में स्पॉटिंग क्यों होती है?