प्रेगनेंसी में हल्की लाइन क्यों आती है?
गर्भावस्था की शुरुआत में एचसीजी की मात्रा कम होती है, इसलिए यह रेखा हल्की दिखाई देती है। अगर, घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट में हल्की रेखा दिखाई दी है, तो हो सकता है कि आपकी जांच किट इतनी अधिक संवेदनशील न हो कि स्पष्ट परिणाम दे सके। किट की पैकिंग पर देखें कि इसकी संवेदनशीलता कितनी है।