हर घर की रसोई में मिलती है ये जड़ी बूटी, जल्दी गर्भधारण में मिलेगी मदद
कुछ महिलाएं आसानी से गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। इन्हें चिंता करने की बजाय अपने कंसीव करने की संभावना को बढ़ाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए।
हर घर की रसोई में मिलती है ये जड़ी बूटी, जल्दी गर्भधारण में मिलेगी मदद
गर्भधारण करना एक जटिल प्रक्रिया है। कुछ महिलाएं आसानी से कंसीव कर लेती हैं तो कुछ को परेशानी आती है। हार्मोनल असंतुलन के साथ-साथ फर्टिलिटी पॉवर कमजोर होने की वजह से भी महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में आपको निराश होने की बजाय अपने प्रेगनेंट होने के चांसेस को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।
इसमें आप डॉक्टर की मदद तो ले ही सकती हैं, साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों या खाने की कुछ चीजों या जड़ी बूटियों से भी अपनी फर्टिलिटी को बढ़ा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक घरेलू ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे रोज पीने से जल्दी कंसीव करने में मदद मिलती है।
क्यों होती है इनफर्टिलिटी
महिलाओं में कई कारणों से इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो सकती है, जैसे कि :
ओवुलेशन से जुड़े विकारों की वजह से ओवरी से एग रिलीज नहीं हो पाता है जिसमें पीसीओडी जैसे हार्मोनल विकार भी शामिल हैं।
गर्भाशय में पोलिप्स होने और बच्चेदानी में रसौली होने पर फैलोपियन ट्यूब बंद हो जाती हैं या गर्भाशय तक फर्टिलाइज एग इंप्लांट नहीं हो पाते हैं। ऐसे में महिलाओं को इनफर्टिलिटी हो जाती है।
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने या उन्हें नुकसान पहुंचने पर भी गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। एंडोमेट्रियोसिस में एंडोमेट्रियल टिश्यू गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगते हैं जिससे ओवरी, गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूबों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
कैसे बनाएं
आधा गिलास गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच लौंग को रातभर भीगने के लिए रख दें। इसके अलावा आप पानी में लौंग को पानी आधा होने तक उबालें। इस पानी को सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं।
लौंग के गुण
लौंग से ओवुलेशन में सुधार आता है और महिलाओं को इनफर्टिलिटी से निजात मिलती है। लौंग से फर्टिलिटी बढ़ती है और इसमें फोलिक एसिड और जिंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही फर्टिलिटी को सुधारने का काम करते हैं। इससे महिलाओं को नैचुरली प्रेगनेंट होने में मदद मिलती है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के तरीके
यदि आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर के आप इस समस्या को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकती हैं।
अगर सिगरेट पीती हैं तो पहले इसे छोड़ दें। शराब भी महिलाओं के कंसीव करने की क्षमता को प्रभावित करती है। प्रेगनेंट होने के लिए महिलाओं को कैफीन का सेवन भी कम करना चाहिए। रोज एक्सरसाइज करने से भी मदद मिलती है। अपना वजन ज्यादा न बढ़ने दें क्योंकि इसका असर भी फर्टिलिटी पॉवर पर पड़ता है।
इनफर्टिलिटी के लक्षण
कोशिश करने के बाद भी प्रेगनेंट न हो पाना, इनफर्टिलिटी का प्रमुख लक्षण है। हो सकता है कि आपको इसके अलावा और कोई लक्षण दिखाई न दे। कई बार महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म या पीरियड्स न आने की ही परेशानी हो जाती है।
कुछ मामलों में हार्मोंस के असंतुलन की वजह से चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल भी आने लगते हैं। ऐसा होने पर समझ लें कि आपके शरीर में इनफर्टिलिटी दस्तक दे रही है।
प्रेग्नेंट होने के लिए आयुर्वेदिक दवा?